हेमंत सरकार में महिलाओं पर अत्याचार तेजी से बढ़ रहे- आरती कुजूर

भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश महिला मोर्चा का पार्टी के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से परिचात्मक बैठक संपन्न

लाभार्थी जन संपर्क से लोगों की परेशानी का पता चलेगा – बाबूलाल मरांडी

महिलाओं को जोड़ कर मंडल स्तर तक पार्टी को मजबूत करने का संकल्प करे महिला मोर्चा – नागेंद्र नाथ त्रिपाठी

रांची।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आरती कुजूर की अध्यक्षता में परिचात्मक बैठक पार्टी के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के साथ हुआ, संगठन में महिला मोर्चा की क्या सह भागिता रहनी चाहिए और आगामी कार्यक्रम करने जैसे विषयों पर चर्चा हुआ, इस अवसर पर बैठक का संचालन मंजुलता दुबे ने किया,समापन डॉ सीमा सिंह ने किया,
बाबूलाल मरांडी ने कहा प्रधान मंत्री मोदी जी के नेतृत्व में लाभार्थी जन संपर्क अभियान से जिनको प्रधान मंत्री की यजनाओ का लाभ उठाने वालो के साथ जिनको लाभ नही मिला है, वैसे लोगो का भी पता चलेगा,
नागेंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा संगठन सक्रिय महिलाओं कार्यकर्ता को जोड़ कर मंडल स्तर तक मजबूत करना है,और वरिष्ठ महिला कार्यकर्ता को भी कार्य देकर उन्हें जोड़े रखने से काम करने का अनुभव प्राप्त होगा,

आरती सिंह ने कहा दो दिवसीय राष्ट्रीय प्रवास के दौरान सात अलग अलग कार्यक्रम करना है, और सोशल मीडिया का जिला स्तर कार्यशाला आयोजित किया जाना चाहिए,

बैठक में रूपा सिंह,सरिता पांडे, रेणु तिर्की,रीता शर्मा, विनीता कुमारी, रमा सिन्हा, बबिता वर्मा,रेखा महतो, लवली गुप्ता,कुमकुम देवी सुचिता सिंह,नीलम चौधरी,सोनी हेमराम,रंजीता सिंह,अर्चना सिंह, पिंकी खोया, लक्ष्मी कुमारी,अमिता भाटिया,रागिनी सिन्हा, आरती राणा,संपति देवी,जयश्री इंदवार, एवं सभी जिला अध्यक्ष उपस्थित रही।