धनबाद के अपार्टमेंट में लगी भीषण आग,10 से अधिक की मौत की खबर !

धनबाद।

धनबाद जिले के जोड़ा फाटक के आशीर्वाद टावर अपार्टमेंट में तीसरे फ्लोर पर मंगलवार शाम भीषण आग लग गयी. आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन की टीम मौके पर पहुंची हुई हैं. आग लगने के बाद से अपार्टमेंट में काफी लोग फंसे हुए हैं. मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में अब तक 10 से अधिक की मौत होने की खबर है.  16 लोग गंभीर रूप से झुलस गये हैं.

इस घटना के बाद से जिले के सभी थाना तथा पुलिस लाइन से विशेष अतिरिक्त बल मंगा लिया गया है. साथ ही धनबाद के 25 से अधिक एंबुलेंस को भी घटनास्थल पर मौजूद हैं. 100 से ज्यादा लोग बिल्डिंग के अंदर फंसे हुए हैं. हालांकि, इस टावर में कितने लोग फंसे हैं, इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल सकी है. ऊपर के फ्लोर से बच्चे, महिलाओं और बुजुर्गां के चिल्लाने की आवाज आ रही है. अपार्टमेंट में लगी आग दूर से ही दिख रही है. यहां बता दें कि अपार्टमेंट के जिस फ्लैट में आग लगी थी, उसकी बालकनी से चढ़ कर एक युवती दूसरे तल्ले पर चली गई, जबकि एक युवक उस बालकनी की खिड़की से लगभग 45 मिनट से अधिक समय तक लटका रहा. दमकल कर्मियों ने आग बुझाने के क्रम में कई बार उस युवक पर भी पानी की बौछार की, ताकि वह आग की तपिश से सुरक्षित रहें. फायर ब्रिगेड का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

घर में थी शादी, लग गयी आग ,

उसी फ्लोर के सातवें तल्ले के फ्लैट में रहने वाले बीसीसीएल कर्मी ने बताया कि जिस घर में आग लगी है, उनके घर पर शादी थी. 31 जनवरी को ही सिद्धि विनायक होटल में पार्टी थी. लेकिन आग की वजह से खुशियों भरा घर मातम में डूब गया. बताया जा रहा है कि किसी बच्चे ने घर में जल रहे दीया को गिरा दिया जिससे आग पकड़ ली. खबर लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था.

इलाके में लगातार दूसरी घटना से दहशत का माहौल
धनबाद के बैंक मोड़ थाना क्षेत्र में ही हाजरा क्लिनिक में आग लगने से डॉक्टर दंपती समेत पांच लोगों की दम घुटने से मौत हो गई थी. दो दिन बाद फिर आशीर्वाद टावर में भीषण आगजनी की घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.

 

हेमंत सोरेन ने लिया जायजा, जताया शोक

मुख्यमंत्री हेंंमंत सोरेन ने घटना की जानकारी ली और अधिकारियों को दिशानिर्देश दिया कि जल्द से जल्द रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने की निर्देस दिया है।