देवघर : कोरोना के प्रति जागरूकता को लेकर SDO ने की बैठक, दिए कई दिशा निर्देश

दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे वैश्विक महामारी कोरोना को देखते हुए आज अनुमंडल पदाधिकारी योगेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता मे मधुपुर नगर परिषद सभागार में नप अध्यक्ष उपाध्यक्ष समेत सभी वार्ड पार्षदों के साथ एक बैठक की गई।

जिसमें विशेष रूप से कोरोना पर परिचर्चा की गई।शहर के सभी वार्डों में कोरोना को लेकर जागरूकता अभियान चलाये जाने का निर्णय लिया गया जिसमें लोगों के बीच जाकर कोरोना से जुड़ी जानकारी दी जाएगी साथ ही उन्हें जागरूक किया जाएगा एवम लोगों के बीच पर्चा वितरण भी किया जाएगा।

प्रत्येक वार्डों में मास्क व सेनीटाइजर का वितरण के साथ साथ इन चीजों की महत्व के बारे में बताया जाएगा। अनुमंडल पदाधिकारी ने उपस्थित सभी वार्ड पार्षदों को कोरोना से जुड़ी कई महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए साथ ही उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में हर मुमकिन सहयोग का प्रयास करेंगे।
नप अध्यक्ष लतिका मुर्मू ने कहा कि खुद भी बचना है और दूसरों को भी बचाना है इसके लिये साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाएगा, वही उपाध्यक्ष जियाउल हक उर्फ टार्ज़न ने कहा कि मधुपुर को कोरोना मुक्त बनाने का हर सम्भव प्रयास करेंगे।