रांची। मजिस्ट्रेट से इजाजत के बाद ही लालू से हो सकेगी अब मुलाकात !
- By rakesh --
- 03 Sep 2020 --
- comments are disable
ऱांची। झारखंड से सबसे बड़े अस्पलात रिम्स के निदेशक के बंग्ले में सजा के दौरान ईलाज करा रहे लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। लगातार लालू से मिलनेवाले लोगों की संख्या के कारण अब लालू से मिलने के लिए मजिस्ट्रेट से आदेश लेना पड़ेगा। दरअसल जेल आइजी ने रांची के डीसी को पत्र लिखकर इस तरह की व्यवस्था करने की मांग की है।
जेल आईजी ने पत्र में लिखा लालू यादव के द्वारा अवैध रूप से लोगों से मिल रहे है
रिम्स के डायरेक्टर बंगले को राजद का हेड क्वार्टर बनाने को लेकर जेल आईजी ने रांची डीसी को कड़ा पत्र लिखा है. जेल आईजी बिरेंद्र भूषण ने पत्र में लिखा है कि लगातार खबरें आने के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि विचाराधीन उच्च श्रेणी बंदी लालू प्रसाद यादव के द्वारा अवैध रूप से मुलाकात किया जा रहा है, जो सर्वथा नियम विरुद्ध है. पत्र में यह भी लिखा है कि इससे स्पष्ट है कि वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के द्वारा प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी के द्वारा नियम विरुद्ध एवं मनमाने ढंग से लालू प्रसाद यादव से बाहरी लोगों से मुलाकात करवाया जा रहा है एवं संदर्भित मुलाकाती के द्वारा राजनीतिक बयान भी दिया जा रहा है जो सर्वथा नियम के विरुद्ध है. आईजी बिरेंद्र भूषण ने अपने पत्र में लिखा है कि रिम्स रांची के अकेली बंगला मैं इलाजरत विचाराधीन बंदी लालू प्रसाद यादव के सुरक्षा, कोरोना संक्रमण की संभावना एवं मुलाकात पर पूर्ण अंकुश लगाने के लिए एसएसपी रांची के द्वारा प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी के पर्यवेक्षण से नियमित दंडाधिकारी को प्रतिनियुक्त करने को कहा है. साथियों ने SOP का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा है. साथ ही इस मामले में सर्वोच्च प्राथमिकता देने की भी बात कही गई है. पत्र में लिखा गया है कि जेल आईजी के कार्यालय के आदेश संख्या 1071 दिनांक 30.03.2018 के द्वारा वाह्य अस्पताल मैं इलाजरत बंदियों के सुरक्षा एवं मुलाकात के संबंध में स्पष्ट दिशा निर्देश निर्गत किया गया है, इलाजरत बंदी के मुलाकात के निमित्त स्पष्ट निर्देश यानी SOP दिया गया है.
लालू यादव से बेरोक टोक सैकड़ो लोग रोज मिल रहे है, बिहार चुनाव का अड्डा बना रिम्स
लालू यादव के पास मिलने वालों का तांता लग गया है. बिहार से हर दिन आरजेडी कार्यकर्त्ता आते है और लालू से मिलकर राजनीतिक बयानबाज़ी भी देते है. जिसमे टिकट मांगने वालों की संख्या ज्यादा है. कई कार्यकर्ता तो अपने साथ बायोडाटा भी ला रहे है और उस बायोडाटा में अपने को बेहतर उम्मीदवार बता रहे है. कई तो बिहार की सब्ज़ी लेकर लालू यादव के पास पहुँच रहे है.
जेल आईजी ने कहा जेल मैनुअल का हो रहा था उल्लंघन
जेल आईजी बीरेंद्र भूषण ने कहा कि लालू यादव के द्वारा लगातार जेल मैनुअल करने का मामला सामने आ रहा था. नियमों के विरुद्ध मुलाकाती हो रही थी. इसको रोकने के लिए उन्होंने रांची डीसी छवि रंजन को पत्र लिखा है. अपने पत्र में जेल आईजी बीरेंद्र भूषण ने जेल मैनुअल का उल्लंघन करने के मामले में पुलिसकर्मियो पर भी दोषारोपण किया है.
लालू के बंगले में मजिस्ट्रेट ही होगी तैनाती
रांची डीसी ने लालू बंगले में मजिस्ट्रेट को नियुक्त करने का आदेश दे दिया है. रांची डीसी छवि रंजन ने कहा कि लालू यादव से मिलने वालों पर रोक लगा दी गयी है. गुरुवार की से लालू यादव के पास एक दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति कर दी जायेगी। उन्होंने कहा है कि उनके स्तर से इस मुद्दे पर रांची एसएसपी को पत्र लिखा गया है और मुलाक़ाती पर तत्काल रोक लगाने को कहा गया है. उन्होंने यह भी कहा कि अब जेल मैनुअल के साथ साथ आपदा प्रबधन के SOP का उल्लंघन नहीं होगा।
जेल मैनुअल के साथ साथ आपदा प्रबंधन के नियमों का भी हो रहा उल्लंघन
करीब ढाई साल से जेल में सजा काट रहे लालू यादव से मिलने वालों का तांता लगा हुआ है. लालू यादव से मिलने पर फिलहाल रोक लगी हुई है. रोक के बावजूद मिलने वालों की फेहरिस्त काफी ज्यादा है. लालू यादव को चारा घोटाले के मामले में सजा काट रहे है. कई तरह की बीमारियां होने की वजह से उन्हें रिम्स में भर्ती कराया गया था. बाद में उन्हें रिम्स के सुपर स्पेशलिटी पेइंग वार्ड में कर दिया गया. कोरोना के खतरे का हवाला देते हुए लालू को रिम्स के डायरेक्टर के बंगले में रखा गया है. लालू से मिलने आये उनके बड़े पुत्र तेजप्रताप पर आपदा प्रबंधन के नियमों का उल्लंघन करने पर केस दर्ज़ किया गया है.