रांची: निगेटिव पाए गए लालू की फिर से होगी जांच, बरकरार है संक्रमण का खतरा
- By admin --
- 27 Jul 2020 --
- comments are disable
राजद सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव कोरोना जांच में निगेटिव मिलने के बाद फिलहाल इस खतरनाक और जानलेवा वायरस से दूर हैं, लेकिन वे कब तक संक्रमण से सुरक्षित रहेंगे, इसका पता अगले चार-पांच दिनों दिनों में चलेगा।
चर्चित चारा घोटाले में सजा काट रहे राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद कारोना निगेटिव पाए गए हैं, हालांकि उनके सेवादार कोराना पॉजिटिव पाए गए हैं। सेवादारों को ड्यूटी से हटा दिया गया है।
रांची के राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के सूत्रों के मुताबिक, अस्पताल में भर्ती लालू प्रसाद की कोरोना रिपोर्ट रविवार शाम आई, जिसमें वे निगेटिव पाए गए हैं। उनमें पहले से ही कोरोना के कोई लक्षण नहीं थे। सूत्रों का कहना है कि चार-पांच दिनों के बाद उनकी फिर से जांच कराई जाएगी।
जिस तरह लालू के इर्द-गिर्द रहने वाले लोगों को जांच में कोरोना पॉजिटिव करार दिया गया है, उससे एक बार फिर लालू को लेकर परिजनों और शुभचिंतकों की आशंकाएं बढ़ गई हैं। रविवार को लालू के साथ 24 घंटे रहने वाले 3 सेवकों की पहचान कोरोना पॉजिटिव के रूप में की गई है। साथ ही उनके कमरे की साफ-सफाई करने वाली मेड भी कोरोना संक्रमित मिली है। ऐसे में 12 गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लालू के लिए खतरा अभी टला नहीं है।
रांची के रिम्स अस्पताल में इलाजरत बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव फिलहाल कोरोना के संक्रमण से दूर हैं, लेकिन कितनी दूर हैं इसका पता तीन दिनों बाद ही चल सकेगा। रविवार को उनकी कोविड रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उनके परिजनो, समर्थकों व शुभचिंतकों ने राहत की सांस ली, लेकिन देर रात उनके तीनों सेवादारों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से एक बार फिर सबकी चिंता बढ़ गई।
लगातार सेवादारों के संपर्क में रहने के कारण लालू यादव पर अब भी संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है। जांच में कोरोना पॉजिटिव मिले इन्हीं तीन सेवकों पर पेइंग वार्ड में भर्ती लालू को संभालने की जिम्मेवारी है।