धनबाद : सुदामडीह वाशरी की बंदी की साजिश के खिलाफ संयुक्त मोर्चा ने किया प्रदर्शन
- By admin --
- 01 Aug 2020 --
- comments are disable
बीसीसीएल सुदामडीह वाशरी को एक साजिश के तहत बन्द करना चाहती है जिसके खिलाफ शनिवार को संयुक्त मोर्चा के बैनर तले मजदूरो ने वाशरी पीओ कार्यलय गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया और कहा कि प्रबन्धन अब पिछले दरवाजे से वाशरी को बन्द करने की साजिश कर रही है, लेकिन प्रबन्धन की ये चाल भी कभी कामयाब नहीं होगी। इस दौरान जमकर नारेबाजी हुई ।
वक्ताओं ने आगे कहा कि प्रबन्धन ने आज से कुछ माह पूर्व कोयला लेना बंद कर दिया था फिर बाद में यहाँ के गोदामों से चुपके चुपके मशीनों के पार्ट पुर्जो को अन्यत्र भेजना चाहा ,तो मजदूरो ने संयुक्त मोर्चा के बैनर तले जोरदार आन्दोलन का शंखनाद किया, तो प्रबन्धन को बैकफुट पर आना पड़ा था।
जब प्रबन्धन का वह हथकंडा फेल हो हो गया तो अब प्रबन्धन ने पीछे के दरवाजे से वाशरी को बन्द करने की साजिश शुरू कर दिया है। अब प्रबन्धन पहले तो यहाँ से अधिकारियों की तबादला कर उनकी संख्या को कम किया और अब वह एक खुला पत्र देकर मजदूरों से कह रही है कि जो भी मजदूर दूसरे जगह जाना चाहते हैं, वे प्रबन्धन को आवेदन दे , उनका स्थानांतरण कर दिया जायेगा।
यह प्रबन्धन की एक सोची समझी साजिश है कि मजदूरों का स्थानांतरण अगर दूसरी जगह हो जाता है और वह भी उनकी मर्जी से तो वाशरी को बन्द करना काफी आसान हो जायेगा क्योंकि तब प्रबन्धन यह कह सकती कि जब मजदूर ही नहीं हैं तो हम वाशरी कैसे चला सकते हैं लेकिन प्रबन्धन का यह साजिश भी मजदूर कभी कामयाब नहीं होने देंगे ।
वक्ताओं ने आगे कहा कि पूरे सुदामडीह में एकमात्र वाशरी ही बच गयी। अगर यह भी बन्द हो जाती है तो सुदामडीह में वीरानी छा जायेगी। हम लोग किसी कीमत पर बन्द नहीं होने देंगे। प्रबन्धन इसे चालू रखे और इसके मशीनों के साथ वाशरी की थोड़ी बहुत कमी को दूर करे तो यह आज भी अपनी खोई प्रतिष्ठा को प्राप्त कर सकती है।