रांची: 10th का परिणाम जारी, डीएवी कपिलदेव का प्रदर्शन बेहतरीन

राजधानी रांची के डीएवी कपिलदेव ने वर्ग दशम की परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। 98 प्रतिशत अंक लाकर समृद्धि सहाय विद्यालय की टॉपर रहीं, जबकि 97 प्रतिशत गुरुप्रीत सिंह को मिला।

अंशुमा झा और अंकुर कुमार दूसरे स्थान पर रहे। वहीं 96.33 प्रतिशत लाकर स्नेहा तीसरे स्थान पर रहीं। कुल 221 बच्चों में से 61 बच्चों ने 90 तथा उससे ऊपर प्रतिशत अंक प्राप्त किये हैं।

विद्यालय की इस सफलता पर प्राचार्य एम के सिन्हा ने डीएवी प्रबंधन, एलएमसी सदस्यों, विद्यालय के शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि उन्हें अच्छे परिणाम की पूरी उम्मीद थी और उम्मीद के अनुरूप विद्यालय प्रथम स्थान पर रहा। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी विद्यालय इसी प्रकार का प्रदर्शन करता रहेगा।