जेसेवा का दिवाली मेला दो से, हेमंत के साथ कल्पना सोरेन करेंगी उद्घाटन !
- By rakesh --
- 18 Oct 2023 --
- comments are disable
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं कल्पना सोरेन से जेसोवा के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।
=========================
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं उनकी धर्मपत्नी कल्पना सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एशोसिएशन (जेसोवा) के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने आगामी 2 नवंबर से 6 नवंबर 2023 तक मोरहाबादी स्थित आर्मी मैदान में आयोजित होने वाले जेसोवा दिवाली मेला-2023 की तैयारियों से अवगत कराया।
मौके पर प्रतिनिधिमंडल ने जेसोवा दीवाली मेला-2023 के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को बतौर मुख्य अतिथि एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कल्पना सोरेन को विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया। मौके पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्रीमती वंदना दादेल, जेसोवा की अध्यक्ष श्रीमती मिनी सिंह, उपाध्यक्ष श्रीमती नमिता सिंह एवं श्रीमती प्रीति कुमार, सचिव श्रीमती मनु झा, सदस्य श्रीमती निक्की टोप्पो, जेसिना सिद्दीकी, श्रीमती रंजना कुमार उपस्थित थीं।
- coal mine
- coal mine collapse
- coal mine collapse news
- coal mine in jharkhand
- dhanbad coal mine collapse
- illegal coal mine
- jharkhand
- jharkhand coal mine
- jharkhand coal mine collapse
- jharkhand ke bare mein jankari
- jharkhand me ghumne ki jagahen
- jharkhand mine collapse
- jharkhand tourism
- jharkhand waterfalls
- mine collapse
- mine collapse in jharkhand
- places to visit in jharkhand
- top 10 places to visit in jharkhand
- tourist places in jharkhand