आईसीसी ने विश्व कप की सर्वश्रेष्ठ टीम चुनी, छह भारतीयों को मिली जगह
- By rakesh --
- 20 Nov 2023 --
- comments are disable
WC 2023: आईसीसी ने विश्व कप की सर्वश्रेष्ठ टीम चुनी, छह भारतीयों को मिली जगह, रोहित शर्मा को बनाया कप्तान
विश्व कप के समापन के बाद आईसीसी ने टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ टीम चुनी है। उसने भारत के कप्तान रोहित शर्मा को अपनी टीम की कमान सौंपी है। छह भारतीय खिलाड़ियों को इसमें शामिल किया गया है। वहीं, विजेता ऑस्ट्रेलिया के सिर्फ दो खिलाड़ी ही चुने गए हैं। दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड और श्रीलंका के एक-एक खिलाड़ी इस टीम में अपनी जगह बना पाए हैं। पाकिस्तान, इंग्लैंड, अफगानिस्तान, बांग्लादेश और नीदरलैंड के किसी खिलाड़ी को नहीं चुना गया है।
भारतीय खिलाड़ियों में रोहित शर्मा के अलावा विराट कोहली, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा और केएल राहुल को इस टीम में जगह मिली है। ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल और एडम जम्पा अपनी जगह बनाने में सफल हुए। चयन पैनल में इयान बिशप, कैस नायडू, शेन वॉटसन (कमेंटेटर), वसीम खान (आईसीसी महाप्रबंधक, क्रिकेट) और सुनील वैद्य (पत्रकार) शामिल थे।
- 2023 cricket world cup
- Cricket
- cricket live
- cricket world cup
- cricket world cup 2019
- cricket world cup 2023
- cricket world cup final
- cricket world cup india
- cricket world cup update
- icc cricket world cup 2023
- icc men's odi world cup
- icc world cup 2023
- live cricket
- live cricket match today
- odi world cup 2023
- t20 world cup
- who won cricket world cup
- world cup
- world cup 2023
- world cup cricket
- world cup cricket shorts
- world cup live