रांचीः सीएम को मिली जान से मारने की धमकी, प्रशासन ने बढ़ायी चौकसी
- By admin --
- 18 Jul 2020 --
- comments are disable
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जान से मारने की धमकी के बाद पूरे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। ईमेल पर दी गई जान से मारने की धमकी के खुलासे के बाद पुलिस-प्रशासन काफी हो गया। साइबर थाने में मामला दर्ज़ कर अनुसंधान शुरू कर दी गयी है। सीएम हेमंत सोरेन ने कहा वे इस धमकी से डरेंगे नहीं वे अपने कदम को रोकेंगे नहीं चलते रहेंगे।
साइबर थाने में मामला दर्ज
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को किसी ने मेल भेजकर जान से मारने की धमकी दी है. दरअसल मेल मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का के मेल SECREATARYTOCMJHARKHAND@GMAIL.COM पर भेजी गयी. इस तरह के दो धमकी भरे मेल भेजे गए है. मेल BUSINESSMAN@TUTANOTA.COM के नाम से आया है. मेल में सीएम को सुधर जाने की नसीहत देते हुए कहा गया है कि अगर नहीं सुधरे तो कैपिटल पनिशमेंट देने की बात लिखी है.
मेल पर मिली धमकी के सामने आने के बाद मुख्यमंत्री सचिवालय,पुलिस मुख्यालय सहित राजनीतिक गलियारे में हड़कंप मच गया. दरअसल मेल 8 जुलाई की शाम को ही आया था, और साइबर थाने में 13 जुलाई को मामला दर्ज़ किया गया. डीजीपी के आदेश के बाद FIR संख्या 09 / 20 , IT एक्ट 66 C और 66 D के तहत मामला दर्ज़ कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है.
मेल का आईपी हुआ एड्रेस
धमकी भरे मेल के आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां चौकस हो गयी है. मेल का आईपी एड्रेस जर्मनी और दूसरे का स्विट्ज़रलैंड है. मेल जिस TUTANOTA.COM से आया है, उसके सर्वर के एडमिनिस्ट्रेशन को मेल भेजकर जानकारी मांगी जा रही है. पूरे मामले की तफ्तीश के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम बनाई गई है. मुख्यमंत्री ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि उन्हें जानकारी दी गयी है कि उनको जान से मारने के लिए कुछ लोग पीछे पड़े है, पर हम अपना काम करेंगे, अपने कदम को नहीं रोकेंगे चलते रहेंगे।
पहली बार नहीं हुआ है ऐसा
राज्य में सीएम को जान से मारने की धमकी देने का मामला कोई नया नहीं है, इसके पहले भी सीएम रहे अर्जुन मुंडा, रघुवर दास को जान से मारने की धमकी मिली थी, लेकिन वर्तमान माहौल में जिस तरीके से धमकी मिल रही है उसके कई मायने भी निकाले जा रहे है, ऐसे में सीएम की सुरक्षा को चाक चौबंद कर मामले का जल्द से जल्द पटाछेप करना जरुरी है। हालाँकि मामला सात समंदर का है, अब देखने वाली बात होगी की कबतक पुलिस को मेल करने वाले व्यक्ति का पता चलता है।