चतरा: मोटरसाईकिल लूटकांड व रंगदारी मामले का उद्भेदन, तीन गिरफ्तार

चतरा जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के बराटपुर मोड़ व गुरूडीह बामी घाटी में हुई मोटरसाईकिल लूटकांड व रंगदारी मांगने के मामले का प्रतापपुर पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है।

मामले में पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपी थाना क्षेत्र के सिजुआ गांव के बसंत यादव व मुकेश यादव एवं हंटरगंज थाना क्षेत्र के बलनिया गांव निवासी सोनु कुमार यादव है।

जबकि कांड मे शामिल दो अन्य अभियुक्त अशोक यादव व पिन्टु यादव अभी भी फरार हैं । प्रतापपुर थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस निरीक्षक रंजीत रौशन ने बताया कि अज्ञात अपराधियों ने एक यात्री से हथियार के बल पर हीरो स्पेलेंडर मोटरसाईकिल, एक मोबाईल व 4500 रूपये नगद गुरूडीह बामी घाटी से लूट ली थी, वहीं बराटपुर मोड़ से चार अज्ञात अपराधियों ने टंडवा के अशोक यादव से मोटरसाईकिल, मोबाईल व 200 रूपये नगद  लूट की लूट की थी ।

सुरेन्द्र साव से पांच लाख रूपये की मांगी गई थी रंगदारी 

गेरूआ गांव निवासी सुरेन्द्र साव से पांच लाख रूपये की रंगदारी मांगी गई थी। जिसके बाद सुरेन्द्र साव ने थाना मे लिखित आवेदन देकर अज्ञात अपराधियो के विरूद्ध मामला दर्ज कराया गया था।

दो मोटरसाईकिल व एक मोबाईल फोन की हुई बरामदगी 

जिसके बाद थाना प्रभारी पीसी सिन्हा के नेतृत्व में गठित स्पेशल छापेमारी टीम ने घटना में संलिप्त अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इतना ही नहीं गिरफ्तार मुकेश, बसंत व सोनु की निशानदेही पर प्रतापपुर पुलिस ने बिहार के शेरघाटी जीटी रोड़ पर स्थित मुखर्जी पेट्रोल पंम्प के पास से लूटे गये दो मोटरसाईकिल व एक मोबाईल फोन की बरामदगी कर ली है।

लूट की बाइक का नम्बर प्लेट बदल आपराधिक घटनाओं को देते थे अंजाम 

वहीं बामी लूटकांड में प्रयुक्त किये गये बसंत यादव की ग्लैमर बाइक व एक मोबाईल फोन भी पुलिस ने बरामद किया है। उन्होंने बताया कि फरार अभियुक्त अशोक यादव हंटरगंज व पिन्टु यादव बिहार के गुरूआ थाना क्षेत्र का रहने वाला है। लूटे गये दोनों मोटरसाईकिल का नम्बर प्लेट बदलकर अवैध कार्यो मे प्रयोग किया जा रहा था।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधी सोनु व बसंत एक शराब भट्ठी में काम करते थे और वहीं बैठकर इनके द्वारा घटना की योजना बनायी गई ।