मेदिनीनगर: पलामू के अधिक से अधिक लोगों की कोरोना जांच सुनिश्चित करें: बीडी राम
- By admin --
- 29 Jul 2020 --
- comments are disable
जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति “दिशा” की वर्चुअल बैठक संपन्न
स्किल्ड मज़दूरों को चिन्हित कर उनको दिया जा रहा रोज़गार:उपायुक्त
पलामू सांसद विष्णु दयाल राम की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति “दिशा” की वर्चुअल बैठक आयोजित की गयी।इस बैठक में समाहरणालय स्थित एनआईसी के सभागार से उपायुक्त पलामू श्री शशि रंजन, मेदनीनगर नगर आयुक्त दिनेश प्रसाद व उप विकास आयुक्त शेखर जमुआर जुड़े थे।
वहीं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चतरा संसद सुनील कुमार सिंह, छतरपुर विधायक पुष्पा देवी,पांकी विधायक कुशवाहा शशिभूषण मेहता,मेदनीनगर निगम की महापौर अरुणा शंकर, जिला परिषद अध्यक्ष प्रभादेवी,सिविल सर्जन,जिला कृषि पदाधिकारी,जिले के अधिकांश प्रखंडों के प्रमुख समेत जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति “दिशा” के सदस्य जुड़े थे।
कोरोनाकाल के इस दौर में पलामू के अधिक से अधिक लोगो का कोरोना जांच करवाएं:विष्णु दयाल राम,पलामू सांसद
बैठक में पलामू सांसद श्री विष्णु दयाल राम ने जिले के सिविल सर्जन से कोरोना से निपटने से संबंधी जानकारी ली।उन्होंने जिले में हो रहे कोरोना टेस्टिंग के बारे में जानकारी ली इसपर सी एस ने बताया कि जिले में दो तरह की टेस्टिंग की जा रही है।सी एस ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति के अध्यक्ष सह पलामू सांसद को बताया कि जिले में तीन ट्रूनेट मशीन उपलब्ध है।ट्रूनेट मशीन के माध्यम से सदर अनुमंडल में प्रतिदिन सौ से अधिक लोगो की कोरोना टेस्टिंग की जा रही है।इस तरह उन्होंने तुमागड़ा में स्तिथ कोविड केअर हॉस्पिटल के वर्तमान स्थिति की भी जानकारी ली।
प्रवासी मज़दूरों एवं किसानों को ऋण उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें
कृषि विभाग की समीक्षा करते हुए संसद ने जिला कृषि पदाधिकारी को प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत लॉक डाउन में घर लौटे मज़दूरों के ऋण संबंधी आवेदन को स्वीकृत करने की बात कही।उन्होनें कहा कि पलामू में लॉक डाउन के दौरान बड़ी संख्या में प्रवासी मज़दूर लौटे हैं।
उनमें से कई मज़दूर स्किल्ड भी है ऐसे में अगर वो बैंक में ऋण संबंधी आवेदन देते है तो ऐसे प्रवासी मज़दूरों के आवेदन को प्राथमिकता देते हुए उनका ऋण संबंधी आवेदन को स्वीकृत करना सुनिश्चित करें।
इसके अलावा सांसद ने पी एम किसान के सभी लाभुकों को किसान क्रेडिट कार्ड से अच्छादित करने की बात कही।उन्होंने जिला कृषि पदाधिकारी से बीज वितरण कार्यक्रम स्थानीय जनप्रतिनिधि के साथ समन्वय बैठाकर कराने की बात कही।उन्होंने जिला कृषि पदाधिकारी से जिले में परंपरागत कृषि विकास योजना एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली।
पीएमसीएच के सुचारू रूप से कार्यान्वयन में तेज़ी लाएं
बैठक में सांसद ने पीएमसीएच के प्रिंसिपल से पीएमसीएच छात्रावास के निर्माण संबंधी जानकारी ली।उन्होंने पीएमसीएच के बिजली बिल,होल्डिंग टैक्स,से संबंधी जानकारी ली।उन्होंने पीएमसीएच के प्रिंसिपल से कहा कि इसके सुचारू रूप से चलाने में किसी तरह की कोई समस्या हो तो पलामू उपायुक्त के साथ मिलकर इसका हल निकालना सुनिश्चित करें।
इसी तरह सांसद ने प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की।
स्किल्ड मज़दूरों को चिन्हित कर उनको दिया जा रहा रोज़गार:उपायुक्त
बैठक में उपायुक्त श्री शशि रंजन ने सांसद महोदय को बताया कि लॉक डाउन के दौरान हज़ारो की संख्या में प्रवासी मज़दूर पलामू लौटे हैं।ऐसे सभी मज़दूरों को मनरेगा के तहत काम दिया जा रहा है।उन्होंने कहा कि कोरोना से निपटने हेतु जिला प्रशासन तैयार है।उन्होंने बताया कि राज्य के बाहर से आने वाले व्यक्तियों को क्वॉरेंटाइन किया जा रहा है।
जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति “दिशा” के इस बैठक में उपस्थित प्रखंडों के प्रमुख एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी उनकी मांगों और समस्याओं पर प्रकाश डाला। सांसद ने संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता पर रेखांकित मुद्दों का निवारण करने का निर्देश दिया।