कतरास : मां और चार बेटों के बाद पांचवें बेटे की रिम्स के कोविड वार्ड में मौत
- By admin --
- 21 Jul 2020 --
- comments are disable
-
चौधरी परिवार पर टूटा कोरोना का कहर
-
परिवार के छठे सदस्य ने भी तोड़ा दम
कतरास के रानी बाजार स्थित चौधरी परिवार के छठे सदस्य की भी रांची के रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गयी। वह भी कोरोना से संक्रमित था। महज 15 दिनों के अंदर चौधरी परिवार में कोरोना ने कोहराम मचा दिया। पहले तो मां की संक्रमण से मौत हो गयी और फिर एक-एक कर के पांच बेटे काल के गाल में समा गये।
आज जिस पांचवें बेटे को मौत हुई है, उसे पिछले दिनों धनबाद कोविड अस्पताल से रिम्स रेफर किया गया।सबसे पहले 88 वर्षीय मां की बोकारो के एक नर्सिंग होम में मृत्यु हो गयी थी। वह एक शादी समारोह में भाग ले कर परिजनों के साथ दिल्ली से लौटी थी। उसके अंतिम संस्कार के बाद पता चला कि वह कोरोना पॉजिटिव थी।
उसकी मौत के चंद दिनों बाद ही एक बेटे की रिम्स के कोविड वार्ड में मौत हो गई। कुछ दिनों के बाद दूसरे बेटे का केंद्रीय अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। मौत का तांडव यहीं नहीं रुका। तीसरा बेटा धनबाद के एक निजी क्वारंटाइन सेंटर में भर्ती था। वहीं अचानक तबीयत बिगड़ी और उसकी भी मौत हो गई।
जब ड्राइवर ने उसे पीएमसीएच लाया तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गुरुवार को चौथे बेटे की भी मौत टीएमएच जमशेदपुर में किसी बीमारी के इलाज के दौरान हो गयी।पांचवें बेटे और परिवार के छठवें सदस्य ने रिम्स के कोविड वार्ड में दम तोड़ दिया।