चतरा: आठ सौ ग्राम गांजा के साथ पुलिस ने किया एक तस्कर को गिरफ्तार

चतरा की सदर थाना पुलिस इलाके में सक्रिय तस्करों के विरुद्ध लगातार एक्शन में है। थाना प्रभारी लव कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एनएच-99 पर स्थित शहर के पोस्ट ऑफिस इलाके से आठ सौ ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

साथ ही मौके से पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त तस्कर का होंडा साइन बाइक भी जब्त की है। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर सदर थाना क्षेत्र के नवादा-बरैनी गांव का रहने वाला है और तस्करी के लिये गांजा का सैम्पल लेकर बिहार की ओर जा रहा था। पुलिस तस्कर को जेल भेजते हुए उसके बयान के आधार पर अन्य तस्करों की गिरफ्तारी को ले अभियान चला रही है।