CBI की टीम टाटा में, CGST के अधिकारी के यहां मिली सोने की छड़ें !
- By rakesh --
- 22 Jun 2025 --
- comments are disable
जमशेदपुर पहुंची CBI की टीम, CGST के अपर आयुक्त के सरकारी आवास से मिली सोने की छड़ें
जमशेदपुरः लगभग 800 करोड़ के फर्जी निर्यात घोटाले में सीबीआई की टीमें ऐक्शन में नजर आ रही है। केंद्रीय वस्तु और सेवा कर (CGST) के अपर आयुक्त रणविजय कुमार के जमशेदपुर के नार्दर्न टाउन (स्ट्रेट माइल रोड) स्थित सरकारी आवास पर शनिवार को छापेमारी की गई। सुबह 8 बजे सीबीआई की एसीबी टीम दबिश दी और करीब 4 घंटे तक दस्तावेज खंगालती रही।
पटना में पूर्व में सीमा शुल्क के अतिरिक्त आयुक्त के रूप में तैनात रणविजय और चार सीमा शुल्क अधिकारियों समेत 29 अन्य के खिलाफ दर्ज मामले में सीबीआई ने शनिवार को बिहार-झारखंड में सात स्थानों पर छापेमारी की। पटना में दो, पूर्णिया के दो और नालंदा-मुंगेर में एक-एक स्थानों पर दबिश दी गई। इस छापेमारी के दौरान आरोपियों के ठिकानों से 100-100 ग्राम सोने की सात छड़ें, आपत्तिजनक दस्तावेज और मोबाइल बरामद हुए हैं।
- breaking headlines
- breaking news
- cbi action
- CBI investigation
- cbi operation
- cbi raid
- cbi success
- child protection
- child rescue
- child safety
- child trafficking
- child welfare
- crime prevention
- current affairs
- delhi crime
- delhi news
- delhi raids
- human rights
- Human Trafficking
- india breaking news
- indian politics
- latest updates
- law and order
- law enforcement
- newborn rescue
- news bulletin
- news flash
- rstv
- zee news english
- zee news english live