कोडरमाः जीपीएस सिस्टम से पेट्रोलिंग गाड़ी पर रखी जायेगी नजर- एसपी

जिला में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए और अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए कवायद जोर शोर से चल रही है। इसको लेकर कोडरमा एसपी स्वयं सजग होकर तैयारी की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

उन्होंने समाहरणालय स्थित नियंत्रण कक्ष में जीपीएस सिस्टम का ब्रीफ टेस्ट किया। कोडरमा एसपी ने बताया कि तकनीक से लैस कर सभी व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है और नियंत्रण कक्ष से पेट्रोलिंग गाड़ी में जीपीएस सिस्टम लगाने से एक साथ कंट्रोल किया जाएगा।

इससे पुलिस के कार्य में पारदर्शिता आएगी और क्राइम कंट्रोल में सुविधा मिलेगी। गश्ती के दौरान पुलिस गाड़ी किस जगह है और कहां-कहां जा रही है उसका लोकेशन जीपीएस के माध्यम से नियंत्रण कक्ष में देखा जाएगा।