अमेरिकी राष्ट्रपति के तेवर पड़े नरम तो PM मोदी ने किया दोस्ताना पोस्ट

ट्रंप की भावनाओं की सराहना…’ अमेरिकी राष्ट्रपति के तेवर पड़े नरम तो PM मोदी ने किया दोस्ताना पोस्ट

व्हाइट हाउस में पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि भारत और अमेरिका के संबंध बेहद विशेष हैं. इसे लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि दोनों देशों के बीच कभी-कभार ऐसे पल आ ही जाते हैं.

भारत और अमेरिका के तनावपूर्ण संबंधों के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर अब प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने दोनों देशों की साझेदारी को महत्वपूर्ण बताया है.

 

पीएम मोदी ने भारत और अमेरिका के संबंधों पर पोस्ट करते हुए कहा कि मैं राष्ट्रपति ट्रंप की भावनाओं और दोनों देशों के संबंधों के प्रति उनके सकारात्मक आकलन की सराहना करता हूं. भारत और अमेरिका के बीच बहुत ही सकारात्मक, दूरदर्शी एवं वैश्विक रणनीतिक साझेदारी है.
बता दें कि पीएम मोदी का यह बयान ट्रंप को लेकर दिए गए उनके हालिया बयान के बाद आया है. ट्रंप ने कहा था कि भारत और अमेरिका के संबंध बहुत स्पेशल हैं.