कोल्हान जंगल मे 10 लाख इनामी नक्सली कमांडर ढेर !

चाईबासा के कोल्हान जंगल मे 10 लाख इनामी नक्सली कमांडर ढेर

झारखण्ड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा मे रविवार सुबह सुरक्षा बल और नक्सलीयों के बीच मुठभेड़ हुई। यह घटना गोयलकेरा थाना क्षेत्र के रेलापराल जंगल मे घटी। मुठभेड़ मे भकपा माओवादी का जोनल कमांडर अमित हांसदा उर्फ अपटन मारा गया उस पर झारखण्ड सरकार ने दस लाख रूपये का इनाम घोषित किया था।

चाईबासा एसपी राकेश रंजन को इनपुट मिला था कि रेलापराल के जंगली और पहाड़ी इलाके मे नक्सली किसी बड़ी बारदात की साजिश रच रहे है। सुचना मिलते ही सीआरपीएफ और झारखण्ड पुलिस की संयुक्त टीम ने इलाके मे सर्च अभियान शुरू किया रविवार की सुबह ज़ब सुरक्षा बल जंगल मे दाखिल हुए तो नक्सलीयों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। जहां सुरक्षा बलो ने नक्सलीयों की गोलीबारी का मुँहतोड़ जबाब देते हुए एक नक्सली को मार गिराया। जहां मुठभेड़ खत्म होने के बाद शव और हथियार बरामद हुई है जिसकी पहचान जोनल कमांडर अमित हांसदा के रूप मे हुई है उनके पास से हथियार और कारतूस भी बरामद किये गए है।