शर्मनाक: 83 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी 2 युवक गिरफ्तार

चतरा के राजपुर थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित सहोर गांव में एक 83 वर्षीय वृद्ध महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। गांव के ही दो वहशी दरिंदों ने शराब के नशे में धुत होकर ऐसी घिनौनी घटना को अंजाम दिया है।

हालांकि सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वृद्धा के अनुसार वह गांव से करीब एक किलोमीटर दूर टांड पर ईलाके में अकेले रहती थी।

इसी का फायदा उठाते हुए शराब के नशे में धुत गांव के दोनों युवक राजेश सिंह भोक्ता और रतन सिंह भोक्ता उसके घर मे घुस गए और उसके साथ जबरजस्ती सामूहिक बलात्कार किया। पीड़िता के आरोप पर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज करते हुए जहां दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। वहीं पीड़िता को भी मेडिकल कराने पुलिस सदर अस्पताल ले गई है।