ईरान के कई शहरों में फैली प्रदर्शन की आग, एयरपोर्ट और इंटरनेट बंद !

ईरान में सड़कों पर जनसैलाब, तेहरान को प्रोटेस्टर्स ने घेरा… ट्रंप की धमकी के बाद खामेनेई शासन ने बंद किया एयरस्पेस

ईरान में महंगाई और गिरती करेंसी को लेकर दो हफ्ते से विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. गुरुवार (8 जनवरी) की रात प्रदर्शन और उग्र हो गए, जब ईरान से निर्वासित क्राउन प्रिंस रेजा पहलवी ने लोगों से घरों से बाहर निकलकर इस्लामिक शासन के खिलाफ प्रदर्शन की अपील की.अब तक प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा में 39 लोगों की मौत हुई
हालात हाथ से फिसलते देख सरकार ने बड़ा और सख्त सुरक्षा फैसला लिया है. पूरे देश का एयरस्पेस बंद कर दिया गया है. तेहरान का मुख्य एयरपोर्ट भी ठप कर दिया गया है, ताकि किसी भी तरह की आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके.

 

ईरान के 150 से ज्यादा शहरों में फैली प्रदर्शन की आग, एयरपोर्ट और इंटरनेट बंद, 2 हजार से ज्यादा गिरफ्तार

ईरान एक बार फिर बड़े राजनीतिक संकट की ओर बढ़ता नजर आ रहा है. 8 जनवरी 2026 यानी गुरुवार को देशभर में प्रदर्शनकारियों ने धार्मिक नेतृत्व के खिलाफ आंदोलन और तेज कर दिया, जिससे हालात बीते दो हफ्तों में सबसे ज्यादा हिंसक हो गए!

बढ़ती अशांति को देखते हुए सरकार ने पूरे देश में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं. इस विरोध की शुरुआत 28 दिसंबर 2025 को हुई थी, जब ईरान की मुद्रा रियाल रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गई. राजधानी तेहरान के ऐतिहासिक बाजार (ग्रैंड बाजार) के बंद होने के साथ ही आर्थिक नाराजगी सड़कों पर आ गई!