खुशी की बात है कि कोरोना मामले में हम विश्व में नंबर 5 पर हैं- यशवन्त सिन्हा

यशवंत सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कसा तंज

बीजेपी से नाराज व बागी नेता सह पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने कोरोना संकट को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है।

यशवंत सिन्हा का ट्वीट

यशवंत सिन्हा ने ट्वीट कर कहा- ‘मेरे प्यारे देशवासियों, अत्यंत खुशी की बात है कि कोरोना के मामले में हम विश्व में नंबर 5 पर पहुंच गये हैं। जब हमें लॉकडाउन नहीं लगाना था, तो हमने लगाया और जब लगाना था, तो हम उसे खोल रहे है। देखा मेरा कमाल।‘

गौरतलब है कि यशवंत सिन्हा काफी लंबे अरसे से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार के खिलाफ सोशल मीडिया पर बयान देते रहे है। वहीं पिछले दिनों दिल्ली में राजघाट के समक्ष धरना देने के दौरान निषेधाज्ञा के उल्लंघन मामले में उन्हें हिरासत में भी ले लिया गया था।