जमशेदपुर : अधिवक्ता की गला रेतकर हत्या, अपराधी फरार

बिरसानगर जोन नंबर एक निवासी अधिवक्ता प्रकाश यादव व पूर्व जेवीएम नेता की अपराधियों ने छुरा मारकर हत्या कर दी।

हत्या के इस मामले में बताया जा रहा है कि बीती रात करीब 11:00 बजे कुछ लोग उनके घर पर आए और उन्हें उनके घर से बाहर बुलाकर ले गए। वहां बातचीत के दौरान मारपीट हुई और अपराधियों ने उनका गला रेत कर हत्या कर दी।

हत्या की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक प्रकाश यादव के शव को कब्जे में लेकर खबर लिखने तक पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।