धनबाद : आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर धनबाद – बोकारो सड़क जाम

सतीश सिंह की हत्या के आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग को लेकर आज रोड जाम कर दिया गया . इस क्रम में केंदुआ में सड़क जाम कर दिया गया. जिससे धनबाद – बोकारो सड़क बाधित हो गया. सतीश सिंह की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने की खबर सुनकर भी लोग नाराज दिखे.

भाजपा ने मांग की है कि धनबाद के भाजपा नेता सतीश सिंह के हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और राज्य में विधि व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए, अन्यथा पार्टी आंदोलन पर उतरने को मजबूर होगी। बता दें कि भाजपा नेता सतीश सिंह की बुधवार शाम धनबाद में सरेशाम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी ।