इस पर मेरे आदिवासी-मूलवासी भाई चलेंगे और दुआएं देंगे”–डॉ. इरफान
- By rakesh --
- 21 Oct 2025 --
- comments are disable
जामताड़ा,
■■■■■■■■■■■■■■■■■
“यह सड़क पर मैं नहीं चलूंगा, इस पर मेरे आदिवासी-मूलवासी भाई चलेंगे और दुआएं देंगे” – डॉ. इरफान अंसारी
“भाजपा ने आदिवासियों को विकास से दूर रखा, हमने वादा निभाया और सड़क से जोड़ा” – स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी
मंत्री इरफान अंसारी ने दी दो सड़कों की सौगात, दीपावली से पहले क्षेत्रवासियों को मिला तोहफा
आदिवासी समाज की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, मंत्री ने किया विकास का वादा पूरा
ढोल-नगाड़ों और पटाखों के बीच गूंजा – “इरफान अंसारी जिंदाबाद”
हेमंत सरकार का विकास मॉडल धरातल पर — गांव-गांव तक पहुंचेगी सड़क की रौशनी
■■■■■■■■■■■■■■■■■
दीपावली और छठ पर्व के पावन अवसर पर झारखण्ड के माननीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने करमाटांड़ और नारायणपुर प्रखंड की जनता को विकास की एक ऐतिहासिक सौगात दी। माननीय मंत्री ने आज दो अत्यंत महत्वपूर्ण सड़कों का विधिवत शिलान्यास कर क्षेत्रवासियों के वर्षों पुराने सपने को साकार किया।
शिलान्यास की गई सड़कें :
1)करमाटांड़ प्रखंड — रिंगो-चिंगो मोहनपुर मुख्य पथ (रतनुडीह से गुणीडीह आदिवासी टोला तक)
लंबाई : 3.6 कि.मी.
2)नारायणपुर प्रखंड — नावाटांड़ जंगलपुर मुख्य पथ से खरयोडीह आदिवासी ग्राम होते हुए एकसिंघा मुख्य पथ तक
लंबाई : 4.5 कि.मी.
इन दोनों सड़कों की मांग आदिवासी समाज और क्षेत्रीय ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से की जा रही थी। आज मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने अपने वादे के अनुरूप इन मार्गों का शिलान्यास कर जनता को एक ऐतिहासिक उपहार दिया है।
मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के संबोधन में कहा की “यह सड़क मेरे लिए नहीं, बल्कि इस क्षेत्र के हर आदिवासी, मूलवासी, अल्पसंख्यक और मंडल समाज के लिए है। इस सड़क पर मैं नहीं चलूंगा, यहां के लोग चलेंगे और हमें दुआएं देंगे। उनकी मुस्कान और संतोष ही मेरी सबसे बड़ी जीत है।”
मंत्री जी ने आगे कहा की “पूर्व की भाजपा सरकार ने आदिवासी समाज को हमेशा विकास से वंचित रखा। मैंने विधायक बनने के बाद वादा किया था कि जहां-जहां विकास की रोशनी नहीं पहुंची, वहां मैं सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार लेकर जाऊंगा। आज यह वादा पूरा हुआ है। हेमंत सोरेन सरकार हर समाज के विकास और अधिकार की बात करती है। आने वाले दिनों में ऐसी कई और सौगातें क्षेत्र को मिलने वाली हैं।”
शिलान्यास के मौके पर पूरे क्षेत्र में उल्लास और खुशी का माहौल रहा। गांवों में ढोल-नगाड़ों और पटाखों के बीच मंत्री जी का भव्य स्वागत किया गया। स्थानीय महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से आरती उतारकर मंत्री जी को आशीर्वाद दिया।
स्थानीय ग्रामीणों ने कहा की “हमने कभी नहीं सोचा था कि हमारे गांव तक सड़क बनेगी। आज मंत्री जी ने वह कर दिखाया जो कई सालों से कोई सरकार नहीं कर सकी। अब हमारे बच्चे स्कूल तक सुरक्षित जा सकेंगे, और मरीजों को अस्पताल पहुंचाना आसान होगा।”
एक बुजुर्ग ने भावुक होकर कहा की “हमारी आंखों में खुशी के आंसू हैं। आज हमें लगा कि सच में हमारी भी सरकार है, जो हमारे लिए सोचती है।”
इस ऐतिहासिक मौके पर बड़ी संख्या में आदिवासी समाज, ग्रामीण प्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता और अधिकारी उपस्थित रहे।
- 4 warning signs of high cholesterol - dr irfan azeem
- dr affan
- dr affan new video
- dr affan podcast
- dr affan qaiser
- dr affan viral video
- dr affan vs aleena amir
- dr irfan
- dr irfan ahmed physiotherapist
- dr irfan azeem
- dr nazish affan
- dr. irfan molla live news
- dr. irfan molla news
- dr. irfan molla news update
- dr. irfan qureshi
- irfan asghar podcast
- irfan azeem
- irfan qureshi
- leaky gut in urdu hindi - dr irfan azeem
- prof. dr. irfan gunduz
- uric acid food to eat & avoid - dr irfan azeem