रांची। हटिया रेलवे स्टेशन पर मजदूरों का फूल देकर किया गया स्वागत
- By admin --
- 06 May 2020 --
- comments are disable
रांची। केरल के एर्नाकुलम से प्रवासी मजदूर झारखंड लौट आए हैं। स्पेशल ट्रेन से इन सभी मजदूरों की केरल से वापसी हुई है। हटिया रेलवे स्टेशन पहुंचने पर इन मजदूरों का फूल देकर स्वागत किया गया, साथ ही खाने का पैकेट भी दिया गया।
सोशल डिस्टेंसिंग के अनुपालन के साथ-साथ सभी मजदूरों की स्क्रीनिंग भी की गई। नॉर्मल बॉडी टेंपरेचर होने पर सभी मजदूरों को संबंधित जिला के बसों पर बैठाकर रवाना किया गया।
मजदूरों ने दिया धन्यवाद
लॉक डाउन में केरल में फंसे प्रवासी मजदूर झारखंड लौटने के बाद काफी खुश दिखाई दिए। अपने राज्य लौटने पर उन्होंने राज्य सरकार को धन्यवाद दिया। साथ ही स्टेशन पर रांची जिला प्रशासन की ओर से किए गए व्यवस्था को लेकर भी खुशी जाहिर की।
मजदूरों ने झारखंड की धरती को किया प्रणाम
स्पेशल ट्रेन से हटिया स्टेशन पर उतरते ही कुछ मजदूरों ने राज्य वापस लौटने पर झारखंड की धरती को प्रणाम किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने उन्हें लाने की व्यवस्था की उसके लिए उनका धन्यवाद हम वापस लौट कर काफी खुश है।