TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने जर्मनी में रचाई शादी, BJD नेता बने जीवनसाथी

TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने जर्मनी में रचाई शादी, BJD नेता बने जीवनसाथी

ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस की तेजतर्रार सांसद महुआ मोईत्रा ने 3 मई को गुपचुप तरीके से जर्मनी में शादी कर ली है। उनके जीवनसाथी बने हैं बीजू जनता दल (BJD) के वरिष्ठ नेता पिनाकी मिश्रा।

दोनों नेताओं की शादी जर्मनी में हुई है। इस शादी से जुड़ी एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें महुआ मोइत्रा मुस्कुराते हुए नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि तृणमूल सांसद पारंपरिक परिधान और सोने के गहनों से सजी हुई हैं।
महुआ ने डेनमार्क के फाइनेंसर लार्स ब्रोरसन से शादी की थी, जिनसे बाद में उनका तलाक हो गया था। इसके बाद वे तीन सालों तक वकील जय अनंत देहाद्रई के साथ रिश्ते में रहीं। हालांकि, बाद में उन्होंने इसे ‘धोखा खाया प्रेमी’ कहा था।