रांची : प्रशासनिक पदाधिकारी के साथ उम्दा कलाकार भी हैं कोडरमा DC रमेश घाेलप

गणेश चतुर्दशी पर स्वयं गढ़ दी गणेश की आकर्षक प्रतिमा 

कई मौके पर कोडरमा डीसी ने अपनी कलाकारी से सबों को हैरत कर दिया है। गणेश चतुर्दशी शनिवार को है। महाराष्ट्र में गणेश चतुर्दशी का अपना ही अंदाज है।

ऐसे में महाराष्ट्र मूल के रहने वाले कोडरमा डीसी कोराना काल में कोडरमा में ही गणेश चतुर्दशी मनाएंगे। डीसी रमेश घाेलप ने खुद से गणेश की आकर्षक प्रतिमा स निर्माण किया हैं।

मिट्टी से बना श्री गणेश की प्रतिमा काफी आकर्षक नजर आ रही है। बतादें की डीसी रमेश घोलप पिछली बार भी खुद से श्री गणेश की प्रतिमा बना कर पूजा अर्चना किया था। इसबार भी उन्होंने प्रतिमा बनाने की तस्वीर सोशल मीडिया में पोस्ट किया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि पर्यावरणपूरक गणेश की प्रतिमा बनाई है।