रांची: निशिकांत दूबे के 10वर्ष की उम्र में मैट्रिक पास करने की जांच हो-जेएमएम

रांची: निशिकांत दूबे के 10वर्ष की उम्र में मैट्रिक पास करने की जांच हो-जेएमएम

निर्वाचन आयोग से जांच कराने व लोकसभा सदस्यता की वैधता पर विचार करने की मांग

झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने भारत निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर बीजेपी सांसद निशिकांत दूबे के 10 वर्ष की उम्र में मैट्रिक (10वीं)परीक्षा पास करने को लेकर शपथ पत्र में दी गयी जानकारी की गहन जांच कराने और उनकी लोकसभा सदस्यता की वैधता पर विचार करने का आग्रह किया है।

क्या है मामला ?

देवघर निवासी एक सामाजिक कार्यकर्ता विष्णुकांत झा नामक ने गुरुवार को गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ देवघर नगर थाना में एक शिकायती आवेदन दाखिल किया था, जिसमें बीजेपी सांसद पर लोकसभा चुनाव में दाखिल शपथ पत्र में शैक्षणिक योग्यता से संबंधित फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर लोकसभा चुनाव जीतने का आरोप लगाया था।

दाखिल शिकायती आवेदन में आरोप लगाया गया था कि निशिकांत दुबे ने वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में गोड्डा संसदीय क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने के दौरान अपनी अंतिम शैक्षणिक योग्यता दिल्ली विश्वविद्यलय से एमबीए लिखा था और लोकसभा चुनाव 2014 में भी उम्मीदवार के रूप में अपने शपथ पत्र में अंतिम शैक्षणिक योग्यता दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए ही लिखा था।