रांची। बार की तर्ज पर स्कूल फीस माफ करे सरकार, हेमंत सोरेन से गुहार

 

रांची। झारखंड में हेमंत सरकार ने कोरोना की मार झेल रहे शराब व्यवसायियों की चिंता करते हुए बार- रेस्टोरेंट का लाइंसेंस फीस माफ कर दिया है। ऐसे में झारखँड में अभिभावक संघ ने सरकार से मांग की है कि इसी तर्ज पर बच्चों के स्कूलों की फीस भी माफ कर देनी चाहिए।

सरकार ने जैसे ही राज्य के बार एवं रेस्टोरेंट के लाइसेंस फीस माफ करने की घोषणा की, वैसे ही राज्य में अभिभावरकों ने मांग की है कि उनके बच्चों की फीस भी इसी तर्ज पर माफ कर देनी चाहिए। इस बारे में झारखंड अभिभावक संघ के अधअयक्ष अजय राय ने एक बार फिर हेमंत सरकार से अपील की है कि वह स्कूलों में बच्चों के ले राहत देने की पहल करें।

 

ब्यूरो रिपोर्ट सबरंग समाचार रांची।