Corona Breaking : झारखण्ड में 6682 पॉजिटिव और 3570 सक्रिय केस, 64 मौतें

झारखंड में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है।राज्‍य में लगातार संक्रमितों की संख्‍या बढ़ रही है।हर दिन 400 से ज्यादा नये संक्रमित मिल रहे हैं,जो चिंता का विषय है।संक्रमितों का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है।इसी क्रम में बुधवार को झारखंड में कुल 411 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई है।यह झारखंड का अबतक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

झारखण्ड में बुधवार को 439 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई, जिसमें रांची से 139, बोकारो से 11, चतरा से 2, देवघर से 26, धनबाद से 7, दुमका से 2, पूर्वी सिंहभूम से 38, गढ़वा से 43, गिरीडीह से 18, गोड्डा से 16, गुमला से 29, हजारीबाग से 14, जामताड़ा से 3, कोडरमा से 3, लोहरदगा से 7, पलामू से 65, रामगढ़ से 12, साहेबगंज से 17, सराईकेला से 11, राज्य में कुल आंकड़े 6682 हुए। झारखण्ड में 6682 पॉजिटिव केस और 3570 सक्रिय केस हैं. अबतक 3048 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। कोरोना से मरने वालों की संख्या 64 हो गयी है।