दो बार काटने वाले कुत्ते को अब यूपी में मिलेगी ‘उम्रकैद’ की सजा !

दो बार काटने वाले कुत्ते को अब यूपी में मिलेगी ‘उम्रकैद’ की सजा, योगी सरकार का नया फरमान

प्रयागराज:
उत्तर प्रदेश में अब सड़कों पर घूमने वाले आवारा कुत्तों की खैर नहीं है. दरअसल, अब सड़क पर आवारा कुत्ते अगर किसी पर अटैक करते हैं और दो बार काट लेते हैं तो उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई जाएगी. वैसे तो ये सजा किसी बड़े अपराध के लिए मनुष्य को दी जाती है लेकिन अब यूपी की सड़कों पर घूम रहे आवारा कुत्तों को भी ये सजा दी जाएगी. योगी सरकार द्वारा यह आदेश जारी किया गया है।

सुनने में ये थोड़ा अजीब लग रहा होगा लेकिन कुत्तों के हमले से लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात ने प्रदेश के सभी नगर निकायों को नया आदेश जारी किया है. इसमें हमलावर कुत्तों को सजा का प्रावधान किया गया है. आदेश के अनुसार पहली बार किसी को काटने पर कुत्ते को पहले दस दिन की सजा होगी और दूसरी बार काटने पर आजीवन उसे एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर में रखा जाएगा।