15 लाख के इनामी PLFI कमांडर मार्टिन केरकेट्टा मुठभेड़ में ढेर !

15 लाख के इनामी PLFI कमांडर मार्टिन केरकेट्टा मुठभेड़ में ढेर !

गुप्त सूचना पर चला सर्च ऑपरेशन, हथियार बरामद, गुमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई

 

गुमला पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता

15 लाख का इनामी PLFI कमांडर मार्टिन केरकेट्टा मुठभेड़ में ढेर

कामडारा थाना क्षेत्र के चंगाबाड़ी ऊपरटोली में हुई मुठभेड़

मारे गए उग्रवादी के पास से हथियार बरामद

मार्टिन केरकेट्टा था पीएलएफआई की केंद्रीय समिति का सदस्य

दिनेश गोप की गिरफ्तारी के बाद संभाली थी संगठन की कमान

गुमला SP हरिश बिन जमा के नेतृत्व में चली कार्रवाई

ऑपरेशन में QRT, कामडारा और अन्य थाना की पुलिस रही शामिल

 

 

गुमला से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। नक्सल विरोधी अभियान में गुमला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पीएलएफआई का कुख्यात कमांडर और 15 लाख का इनामी उग्रवादी मार्टिन केरकेट्टा पुलिस मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया है।
सूत्रों के मुताबिक, कामडारा थाना क्षेत्र के चंगाबाड़ी ऊपरटोली में उग्रवादियों के छिपे होने की सूचना पर पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया था।
जैसे ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, उग्रवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में मार्टिन केरकेट्टा मारा गया।
इस पूरे ऑपरेशन में गुमला QRT और स्थानीय थानों की पुलिस की अहम भूमिका रही।
आपको बता दें कि मार्टिन केरकेट्टा पीएलएफआई की केंद्रीय समिति का सदस्य था और दिनेश गोप की गिरफ्तारी के बाद संगठन की कमान उसी ने संभाली थी।