जमशेदपुर। जल्द खुलेगी टाटा मोटर्स, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी अनुमति
- By admin --
- 27 May 2020 --
- comments are disable
जमशेदपुर। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने टाटा मोटर्स को खोलने के लिए अनुमति दी है। इसके साथ ही इससे जुड़ी औद्योगिक क्षेत्र की 1500 कंपनियां भी शुरू होंगी और डेढ़ लाख लोगों को रोजगार मिल सकेगा। यह जानकारी एसिया अध्यक्ष इंदर अग्रवाल ने दी। कोल्हान में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 46
मंगलवार को फिर सात नए मामले मिले। इसके साथ ही कोल्हान में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 46 हो गई है। इनमें पूर्वी सिंहभूम में 27, पश्चिमी सिंहभूम में 14 और सरायकेला-खरसावां के पांच मरीज शामिल हैं।वहीं इससे पहले जियाडा ने सीएम, परिवहन सह आदिवासी कल्याण मंत्री चंपई सोरेन व मुख्य सचिव झारखंड सरकार सुखदेव सिंह को कंपनी खुलवाने के लिए पत्र लिखा था। इसको लेकर मंत्री चंपई ने बैठक 25 मई को टाटा मोटर्स के पदाधिकारी व स्थानीय प्रशासन के साथ की।
चंपई सोरेन करेंगे टाटा मोटर्स के अधिकारियों से बैठक
इसमें टाटा मोटर्स प्लांट को खुलवाने की संभावनाओं पर चर्चा की। मंत्री ने इस विषय पर मुख्यमंत्री के साथ विचार विमर्श किया। चर्चा में कोल्हान के विधायक रामदास सोरेन, समीर मोहंती, मंगल कालिंदी व संजीव सरदार भी थे। बैठक में सीएम ने टाटा मोटर्स को खोलने के लिए अनुमति दी। अब चंपई सोरेन टाटा मोटर्स के अधिकारियों के साथ एक और बैठक करेंगे। इसके बाद एक से दो दिनों में टाटा मोटर्स प्लांट के खुलने का रास्ता साफ होगा। एसिया अध्यक्ष इंदर अग्रवाल ने कहा – पूरे घटनाक्रम में मैं निरंतर सभी संबंधित पदाधिकारियों के साथ संपर्क में हूं।