रांची। झारखंड में 10वी व 12वीं की परीक्षा रद्द, हेमंत ने ट्विट कर करी घोषणा
- By rakesh --
- 10 Jun 2021 --
- comments are disable
रांची। सीबीएसई बोर्ड के बाद जहां कई राज्यों ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा को रद्द करते हुए विद्यार्थियों को इंटरनल अससेमेंट के आधार पर रिजल्ट घोषित करने के फैसला लिया था, वहीं झारखंड में भी 10वी और 12वीं की परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्विट कर इस फैसले की घोषणा की।
झारखँड में 10वीं और 12वीं की परीक्षा झारखंड एकेडमिक काउंसिल जैक के माध्यम से लिया जाता है। शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के बीमारी से निपटने के बाद कार्यभार नहीं संभालने के कारण मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लगातार शिक्षाविदों से बात कर रहे थे। तमाम विशेषज्ञों के साथ राय-मशविरा के बार उन्होंने इस तरह का फैसला लिया है। इस फैसले से राज्य के विद्यार्थियों के साथ साथ अभिभावकों को राहत मिलेगी… बच्चों का अगला सत्र भी सुचारू रूप से चल पाएगा। जैक अब इस बारे में मंथन कर रहा है कि बच्चों का असेसमेंट जल्द से जल्द कर आगे प्रोमोट किया जाए।