बाबूलाल के संकल्प यात्रा का रांची में समापन करेंगे जेपी नड्डा

28अक्टूबर को संकल्प यात्रा का समापन कार्यक्रम,राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा होंगे मुख्य अतिथि

रांची,हटिया,कांके,मांडर,खिजरी और तमाड़ विधानसभा क्षेत्र की होगी संयुक्त जनसभा

26से 28अक्टूबर तक संकल्प यात्रा का नौवां चरण

28अक्टूबर को मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम के312 अमृत कलश भी रांची आयेंगे

आगामी 28अक्टूबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रांची के हरमू मैदान में आयोजित संकल्प यात्रा समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे,यह जानकारी प्रदेश महामंत्री एवम मुख्यालय प्रभारी डॉ प्रदीप वर्मा ने दी। वर्मा ने बताया कि नवरात्रि एवम दुर्गा पूजा के कारण संकल्प यात्रा का अवकाश था।अब यात्रा का नौवां और अंतिम चरण 26 अक्टूबर से प्रारंभ होगा जो 28को रांची में 6विधानसभा क्षेत्र की संयुक्त सभा के साथ संपन्न होगा।

उन्होंने बताया कि 26अक्टूबर को प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी बाघमारा विधानसभा क्षेत्र की जनसभा को,और 27अक्टूबर को ईचागढ़ और सिल्ली विधानसभा क्षेत्र की जनसभा को संबोधित करेंगे। 28अक्टूबर को अपराह्न 2बजे हरमू मैदान रांची में यात्रा का समापन कार्यक्रम आयोजित है जिसमे पार्टी के यशस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष  जेपी नड्डा जी बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करेंगे। समापन कार्यक्रम में 6विधानसभा क्षेत्र की संयुक्त सभा होगी। जिसकी तैयारी जोरशोर से शुरू हो चुकी है।

आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में नई दिल्ली में बनने वाले अमृत वाटिका केलिए झारखंड के गांव गांव से पवित्र मिट्टी संग्रह किया गया है। राज्य के सभी 263प्रखंड और 49नगर निकाय को मिलाकर जमा किए गए कुल 312 कलश भी संकल्प यात्रा के समापन कार्यक्रम के दिन हरमू मैदान पहुंचेंगे।

उन्होंने बताया कि झारखंड के कार्यकर्ताओं का सौभाग्य है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी दोनो कार्यक्रमों में शामिल होकर मार्गदर्शन करेंगे। पार्टी के कार्यकर्ताओं में राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम में शामिल होने केलिए उत्साह और उमंग है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर प्रदेश कार्यालय में हुई महत्वपूर्ण बैठक

28अक्टूबर को प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा के समापन कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर आज प्रदेश के प्रमुख पार्टी नेतागण की बैठक हुई जिसमे निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती गंगोत्री कुजूर ,प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा,विधायक सीपी सिंह,नवीन जायसवाल,दीपक बंका,एवम कांके समरी लाल ,महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर शामिल हुए। बैठक में कार्यक्रम को भव्य एवम सफल बनाने हेतु तैयारियों पर चर्चा की गई । नेतागण ने हरमू मैदान में बन रहे पंडाल का भी निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए