शहीद सोबरन मांझी जी के शहादत दिवस समारोह पर हेमंत ने दी सौगात
- By rakesh --
- 27 Nov 2023 --
- comments are disable
◆ मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन शहीद सोबरन मांझी जी के शहादत दिवस समारोह में हुए शामिल, उनकी शहादत को किया नमन, कहा- हम अपने शहीदों के सपनों का बना रहे झारखंड
================
◆ मुख्यमंत्री ने 25 करोड़ 64 लाख रुपए की 34 योजनाओं का किया उद्घाटन- शिलान्यास, लाभुकों के बीच बांटी परिसंपत्तियां
===================
■ मुख्यमंत्री ने कहा- एयर कंडीशन्ड कमरे में नहीं, जनता की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनती है योजनाएं
==================
मुख्यमंत्री ने कहा – ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के इरादे से बन रही है योजनाएं
==================
● आज सरकार की नज़रें और योजनाएं गांव- गांव में पहुंच रही है
◆ हमारी सरकार में आदिवासी, दलित और पिछड़ों को मिली पहचान
◆ विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा झारखंड
हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखंड
यह संवेदनशील औऱ आम जन की सरकार है। इस सरकार में योजनाएँ एयर कंडीशन्ड कमरे में नहीं बनती हैं। हम राज्य के हालात और जनता की जरूरतों को ध्यान में रखकर नीतियां बनाते हैं। योजनाएँ हकीकत में धरातल पर उतरे, यह हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज शहीद सोबरन मांझी जी के 66 वें शहादत दिवस पर लुकैयाटांड, नेमरा, गोला, रामगढ़ में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने 25 करोड़ 64 लाख रुपए की 34 योजनाओं का उद्घाटन- शिलान्यास और लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया।
शहादत नहीं जाएगी बेकार
मुख्यमंत्री ने कहा कि एक लंबे संघर्ष के बाद हमें झारखंड राज्य मिला। इसके लिए ना जाने कितने लोगों ने अपनी शहादत दी। हमारी सरकार इनकी शहादत को बेकार नहीं जाने देगी। आज सरकार की नज़रें और योजनाएं जंगलों, पहाड़ों, तलहटी और दुरूह-दुरस्त इलाकों में रहने वाले लोगों तक पहुंच रही है। हम अपने शहीदों के सपनों का झारखंड बना रहे हैं।
दिख रहा बदलाव
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज झारखंड में बदलाव देखने को मिल रहा है। दूरस्थ इलाकों में भी वृहत पैमाने पर सड़कें, पुल -पुलिया बन रही है। गांव- गांव में बिजली- पानी जैसी आधारभूत सुविधाएं पहुंच रही है। हम विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।
योजनाओं के लाभ से कोई वंचित नहीं रहे
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार सभी बुजुर्ग , विधवा और दिव्यांग को पेंशन दे रही है। 20 लाख अतिरिक्त हरा राशन कार्ड राशन जारी कर लोगों को अनाज दे रहे हैं । गरीबों को धोती -साड़ी मिल रहा है। बच्चियां पढ़ाई से जुड़ी रहें, सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि योजना के तहत आर्थिक सहायता दे रहे हैं। हजारों नौजवानों को सरकारी और निजी क्षेत्र में नौकरियां दे रहे हैं तो स्वरोजगार करने के इच्छुक युवाओं को मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत आर्थिक मदद दी जा रही है। किसानों- पशुपालकों और श्रमिकों के लिए बिरसा हरित ग्राम योजना और मुख्यमंत्री पशुधन योजना जैसी कई योजनाएं चल रही हैं। हमारी सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के इरादे से योजनाएं बना रही हैं।
शिविर में आकर आप अपना अधिकार लें
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दो दशकों में दौरान ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोग ना अपने बीडीओ- सीओ को पहचानते थे और ना ही अपने डीसी को। ब्लॉक कार्यालय कहां है, इसकी भी जानकारी नहीं होती थी। ऐसे में भला वे योजनाओं को कैसे जानेंगे और उसका लाभ कैसे लेंगे, इसे सहज समझ सकते हैं। लेकिन, हमारी सरकार ने “आपकी योजना -आपकी सरकार- आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत गांव- पंचायत में शिविर लगा रही है। यहां अधिकारी योजनाओं की पोटली लेकर पहुंच रहे हैं । आप इन शिविरों में आएं और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लें।
इस अवसर पर झारखंड राज्य समन्वय समिति के फागू बेसरा (राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त ), पूर्व विधायक मती ममता देवी और जिले के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
- CM Hemant Soren
- cm hemant soren live
- cm hemant soren news
- ed on hemant soren
- ed summons hemant soren
- hemand soren
- hemant soren
- hemant soren cm
- hemant soren interview
- Hemant Soren jharkhand
- hemant soren jharkhand cm
- hemant soren jharkhand news
- hemant soren latest news
- hemant soren live
- hemant soren news
- hemant soren speech
- hemant soren today news
- jharkand cm hemant soren
- jharkhand cm hemant soren
- jharkhand hemant soren
- jharkhand hemant soren news