तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर 7 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार
- By rakesh --
- 04 Dec 2021 --
- comments are disable
देवघर पुलिस ने तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर 7 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। देवघर के साइबर थाने में एक प्रेस वार्ता का आयोजन करते हुए मुख्यालय डीएसपी मंगल सिंह जामुदा ने जानकारी देते हुए कहा कि देवघर एसपी धनंजय कुमार सिंह के आदेश पर गुप्त सूचनाओं के आधार पर देवघर जिले के पथरडाह पलाजोरी और मधुपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर 7 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए अपराधियों के पास से 10 मोबाइल फोन 17 सिम कार्ड चार एटीएम कार्ड दो पासबुक और ₹45000 नकद बरामद किए गए हैं मुख्यालय डीएसपी ने कहा है। कि यह सभी साइबर अपराधी काफी शातिर हैं। और फर्जी सिम के आधार पर फर्जी बैंक अधिकारी और कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव बंद कर लोगों को झांसे में लेकर ओटीपी हासिल करते थे। और साइबर अपराध की घटना को अंजाम दे रहे थे। इसके अलावा विभिन्न तरह के ऐप गूगल पेटीएम जैसे पेमेंट ऐप का इस्तेमाल कर लोगों से ठगी की घटना को अंजाम दे रहे थे।