आदिवासियों और किसानों के हक की लड़ाई में भाजपा का संकल्प!

आदिवासियों और किसानों के हक की लड़ाई में भाजपा का संकल्प!

रांची जिले के कांके प्रखंड अंतर्गत नगड़ी में हेमंत सोरेन सरकार द्वारा जबरन भूमि मापी के माध्यम से प्रस्तावित रिम्स-2 परियोजना के खिलाफ आदिवासी एवं किसान भाई-बहनों का संघर्ष लगातार जारी है।

आज इस जनसंग्राम में प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष श्री बाबूलाल मरांडी घटना स्थल नगड़ी पहुंचकर संघर्षरत ग्रामीणों से मुलाकात की एवं उनके जल-जंगल-जमीन के हक़-अधिकारों की रक्षा के लिए भारतीय जनता पार्टी की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराया।

राज्य सरकार द्वारा बिना सहमति, जबरन जमीन अधिग्रहण का प्रयास न केवल लोकतंत्र के मूल्यों के विरुद्ध है, बल्कि यह संविधान प्रदत्त आदिवासी अधिकारों का भी खुला उल्लंघन है।

भाजपा आदिवासी अस्मिता, अधिकार और सम्मान की लड़ाई में अंतिम साँस तक साथ खड़ी है।

जल, जंगल, ज़मीन हमारा अधिकार है – कोई छीनेगा तो संघर्ष और तेज़ होगा।

साथ में भाजपा नेता अशोक बड़ाईक सहित सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे।