झारखंड में राज्यसभा चुनाव दिलचस्प मोड़ पर, दो सीटों के लिए तीन मैदान में

रांची। झारखंड में राज्यसभा चुनाव के लिए दो सीटों पर होनेवाले चुनावको लेकर सरगर्मी तेज हो गई है. राज्य में दो सीटों के लिए होनेवाले चुनाव में तीन प्रत्याशी मैदान में हैं. राज्य में सबसे ज्यादा विधायकों के साथ राज्य में सरकार चला रही पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी बैजनाथ राम रा उच्च सदन जाना लगभग तय हो गया है. इसके बाद बचे दो प्रत्याशी जिसमें से एक कांग्रेस के प्रत्याशी प्रणय झा है और दूसरे प्रत्याशी निर्दलीय परिमल नाथवानी हैं। नाथवाणी को एनडीए के 24 विधायकों का समर्थन मिलता नजर आ रहा है, जबकि गठबंधन के पास 28 विधायक मौजूद होने के बाद भी प्रणव झा केी जीत को लेकर असमंजस बनी हुई है.

 

झारखंड से राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए महागठबंधन के झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) प्रत्याशी बैद्यनाथ राम एवं कांग्रेस प्रत्याशी श्री प्रणव झा ने आज झारखंड विधानसभा पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन एवं माननीय गांडेय विधायक  कल्पना सोरेन सहित सत्ता पक्ष के माननीय मंत्रीगण एवं माननीय विधायकगण उपस्थित रहे।

 

झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा, “हमारे NDA गठबंधन के पास 24 विधायक हैं, जीतने के लिए 28 चाहिए। हम सबने तय किया कि जब हमारे पास संख्या नहीं है तो हम निर्दलीय का समर्थन करेंगे… हमारे पास अगर पूरी संख्या होती तो दल पूरे विचार-मंथन के बाद किसी को प्रत्याशी बनाता… चूंकि हमारे पास संख्या नहीं है इसलिए हमने परिमल नथ्वानी का समर्थन करने का तय किया।” राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा समर्थित झारखंड के निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी ने विधानसभा सचिवालय में अपना नामांकन दाखिल किया।

इधर कांग्रेस की सरफ से प्रणव झा को प्रत्याशी बनाया गया है. लेकिन अभी भी इस बात को लेकर संशय बनी हुई है कि क्या कांग्रेस के विधायक इनके पक्ष में वोट दें पाएंगे या फिर कोई नया समीकरण दिखाई पड़ेगा।