सीएम के आदेश पर अधिकारियों के साथ परिजन तेलंगाना रवाना
- By rakesh --
- 24 Feb 2025 --
- comments are disable
मुख्यमंत्री के आदेश पर टनल में फंसे श्रमिकों के परिजनों को हवाई जहाज से लेकर पदाधिकारी तेलंगाना रवाना
===========
रांची
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के आदेश पर तेलंगाना के निर्माणाधीन टनल में फंसे झारखण्ड के श्रमिकों के परिजनों को लेकर पदाधिकारी तेलंगाना रवाना हो गए।गुमला जिला प्रशासन के नेतृत्व में चार परिवारों के एक-एक सदस्य, पुलिस अधिकारी और गुमला जिला प्रशासन का कर्मी बिरसा मुंडा हवाई अड्डा से तेलंगाना के लिए प्रस्थान किया। वहीं दूसरी ओर, मुख्यमंत्री के निर्देश पर श्रम विभाग के अधिकारी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
यह है वर्तमान स्थिति
तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले में स्थित श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल टनल कुल 8 श्रमिक फंसे हुए हैं, जिनमें झारखण्ड के चार, उत्तर प्रदेश के दो, जम्मू-कश्मीर और पंजाब का एक एक श्रमिक शामिल है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीम बचाव अभियान में जुटी हुई है।नियंत्रण कक्ष ने एडिशनल लेबर ऑफिसर (ALO), नागरकुरनूल एवं फंसे हुए झारखण्ड के श्रमिकों के साथ तेलंगाना गए अन्य श्रमिकों से संपर्क किया है।श्रमिकों ने बताया कि वे जयप्रकाश एसोसिएट्स LTS के अंतर्गत श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल टनल प्रोज्र्क्ट में कार्य कर रहें हैं।
लगातार ली जा रही है रिपोर्ट
राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष तेलंगाना प्रशासन एवं वहां मौजूद अन्य श्रमिकों के साथ निरंतर संपर्क में है। एनडीआरएफ की टीम द्वारा किए जा रहे बचाव कार्यों की नियमित रिपोर्ट ली जा रही है। गुमला जिला प्रशासन के नेतृत्व में गई टीम भी वहाँ पहुँच कर नियंत्रण कक्ष को वस्तुस्थिति से अवगत कराएगा।
- slbc tunnel collapse
- Telangana
- telangana latest news
- telangana me bada hadsa
- telangana me tunnel ka hissa daha
- telangana news
- telangana tunnel
- telangana tunnel accident
- telangana tunnel collapse
- telangana tunnel collapse news
- telangana tunnel collapse today
- telangana tunnel collapse update
- telangana tunnel collapsed
- telangana tunnel roof collapse
- tunnel collapse in telangana
- tunnel collapse:
- tunnel collapses in telangana
- tunnel me bada hadsa