अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने में लगातार कदम बढ़ा रहा है आजसू
- By rakesh --
- 15 Jul 2023 --
- comments are disable
रांची।
झारखंड में एनडीए में शामिल आजसू पार्टी अपनी जमीन मजबूत करने की दिशा में लगातार कदम बढ़ा रहा है। पार्टी के अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो राज्यभर में संगठन को मजबूत करने को लेकर कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। ऐसे में रांची के आजसू दफ्तर में बड़ी संख्या में युवाओं ने पार्टी का दामन थामा। पार्टी अध्यक्ष ने युवाओं को आगे आकर राजनीति में अपनी सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया.इस दौरान आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने युवाओं को गोलबंद होकर हेमन्त सरकार के खिलाफ आवाज़ बुलंद करने की बात कही.सुदेश महतो ने युवा सम्मेलन में युवाओं में जोश भरने का भी काम किया.
वैसे 2024 में लोकसभा और विधानसभा दोनो के चुनाव होने हैं। झारखंड में विपक्ष में रहनेवाला एनडीए इस बात को लेकर तेजी से कदम बढ़ा रहा है कि दोनों ही चुनाव में एनडीए मजबूत होकर यहां जीत हांसिल करे। लोकसभा चुनाव में तो एनडीए पहले से मजबूती के साथ खड़ा है, लेकिन विधानसभा के चुनाव में विपक्षी दल होने के कारण एनडीए की दो महत्वपूर्ण पार्टी बीजेपी और आजसू पार्टी को पूरे दमखम और एक बेहतर रणनीति के साथ मैदान में उतरना होगा।