शेयर बाजार में धड़ल्ले से पैसा लगा रहे लोग, 22 करोड़ से ज्यादा हो गए निवेशक
- By rakesh --
- 12 Apr 2025 --
- comments are disable
शेयर बाजार में धड़ल्ले से पैसा लगा रहे लोग, 22 करोड़ से ज्यादा हो गए निवेशक खाते; ये राज्य निकला सबसे आगे
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर निवेशक खातों की कुल संख्या इस महीने 22 करोड़ को पार कर गई। मात्र छह महीने के भीतर दो करोड़ से अधिक निवेशक खाते जुड़े हैं।
20 जनवरी, 2025 को 11 करोड़ का आंकड़ा पार करने के बाद, यूनीक रजिस्टर्ड इन्वेस्टरों की संख्या 11.3 करोड़ (31 मार्च, 2025 तक) हो गई है। एक निवेशक विभिन्न ब्रोकरों के साथ खाते रख सकता है, जिसके परिणामस्वरूप कई क्लाइंट कोड हो सकते हैं।
महाराष्ट्र में सबसे अधिक निवेशक 3.8 करोड़ निवेशक खातों के साथ महाराष्ट्र सबसे आगे हैं। इसके बाद उत्तर प्रदेश में 2.4 करोड़, गुजरात में 1.9 करोड़ और राजस्थान व बंगाल में लगभग 1.3 करोड़ निवेशक खाते हैं। इन राज्यों में कुल खातों का लगभग 49 प्रतिशत हिस्सा है, जबकि शीर्ष 10 राज्य कुल संख्या का लगभग तीन-चौथाई योगदान करते हैं।
- awaaz bazaar
- baaten bazar ki
- hdfc bank shares
- live share market
- sharad pawar
- share
- share bazaar
- share market
- share market crash
- share market for beginners
- share market india
- share market kya hai
- share market live
- share market news
- share market news today
- share market outlook
- share market parithabangal
- share market price
- share market tips
- share market today
- share market update
- share market updates
- trent shares
- what is share market