छात्र राजनीति से सफर के साथ रेखा गुप्ता बनेंगी दिल्ली की सीएम !
- By rakesh --
- 20 Feb 2025 --
- comments are disable
राजधानी दिल्ली की सीएम- रेखा गुप्ता
दिल्ली में बीजेपी ने मुख्यमंत्री के तौर पर रेखा गुप्ता के चेहरे का ऐलान कर दिया है. रेखा गुप्ता विधायक दल की नेता चुनी गई हैं. अब वरिष्ठ नेता उप-राज्यपाल से मिलने गए और सरकार बनाने का दावा पेश किया। इस बीच रामलीला मैदान में भव्य शपथ समारोह के लिए तैयारी चल रही है. दिन के 12 बजे शपथ ग्रहण समारोह होना तय है।
पीएम मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और कई राज्यों के मुख्यमंत्री समेत लगभग 50,000 लोगों के इस समारोह में भाग लेने की संभावना है. विधायक दल की बैठक संपन्न कराने के लिए बीजेपी ने रविशंकर प्रसाद और ओपी धनखड़ को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
झारखंड में बीजेपी की सहयोगी पार्टी आजसू के अध्यक्ष सुदेश महतो भी दिल्ली में शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगे।
बीजेपी में रेखा गुप्ता का राजनीतिक सफर
1994 में दौलत राम कॉलेज छात्र संघ की सचिव बनी।
1996 – दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की अध्यक्षा बनी।
2004-2006 – भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव बनी।
2007-2009 – महिला कल्याण एवं बाल विकास समिति, MCD की अध्यक्ष बनी।
2009 – दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की महासचिव रही।
2007 और 2012 – उत्तरी पीतमपुरा (वार्ड 54) से दो बार निर्वाचित पार्षद बनी।
2025 – ‘आप’ की बंदना कुमारी को 29595 वोटों से हराकर विधायक बनी।
2025 – दिल्ली की मुख्यमंत्री बनी ।
कौन-कौन बनेंगे मंत्री
रेखा गुप्ता के दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही कई नाम पर चर्चा तेज हैं कि कौन बनेगा मंत्री। अब तक मिली जानकारी के अनुसार रेखा गुप्ता के साथ साथ 6 मंत्री शपथ ग्रहण करेंगे।
विजेंद्र गुप्ता होंगे विधानसभा अध्यक्ष बनाने की सूचना है।
इसमें — आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंदर इंद्राज सिंह
कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह लेंगे मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।
- delhi bjp new cm
- delhi cm
- delhi cm news
- delhi cm oath
- delhi cm oath ceremony
- delhi cm rekha gupta
- delhi new cm
- delhi new cm 2025
- delhi new cm face
- delhi new cm live
- delhi new cm name
- delhi new cm news
- delhi new cm rekha gupta
- new cm of delhi update
- new delhi cm
- rekha gupta
- rekha gupta bjp
- rekha gupta delhi cm
- rekha gupta delhi new cm
- rekha gupta new cm
- rekha gupta new delhi cm
- rekha gupta news
- who is rekha gupta
- who will be delhi new cm