रांची : जदयू ने लगाया आरोप, कहा- राजनीतिक दबाव में कार्य कर रहे विस अध्यक्ष

जदयू ने विधानसभा अध्यक्ष पर सवाल खड़ा किया

झारखंड में नेता प्रतिपक्ष की मांग को लेकर जदयू प्रवक्ता श्रवण कुमार ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष सरकार के इशारे पर कार्य कर रहे हैं. गैर राजनीतिक से हटकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें. जनता को यह भी बताएं नेता प्रतिपक्ष का दर्जा कब देंगे.

विधानसभा अध्यक्ष एक स्वतंत्र इकाई है और नेता प्रतिपक्ष का दर्जा देने के लिए स्वतंत्र हैं. उन्होंने यह भी कहा कि जेबीएम से दो विधायक कांग्रेस में शामिल बंधु तिर्की और प्रदीप यादव को कांग्रेस की मान्यता दें. उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से अनुरोध किया नेता प्रतिपक्ष का दर्जा देकर सदन की कार्यवाही करें.

स्वास्थ्य मंत्री सुरक्षित नहीं, जनता की सुरक्षा की कैसे करेंगे

कोरोंना के बढ़ते प्रभाव को लेकर जदयू ने सरकार पर गम्भीर आरोप लगाया, कहा कि जब राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सुरक्षित नहीं है तो जनता की सुरक्षा की कैसे करेंगे. राज्य भर में सभी अस्पतालों की स्थिति बदतर है. परिजनों को घन्टों इंतजार के समुचित ईलाज नहीं हो पा रहा है.

महागठबंध की सरकार लूट मचा रही है

JMM/काँग्रेस की महागठबंध की सरकार लूट मचा रही है. खाली खजाना का हवाला दे कर जनता को मूर्ख बना रही है . जदयू पूछता है जनता के द्वारा दिया जा रहा राजस्व किस खजाने में भरा जा रहा  है.