रांची। सांसद संजय सेठ की अनोखी पहल, बुक बैंक कै बाद अब कंप्यूटर बैंक शुरू
- By rakesh --
- 18 Jan 2022 --
- comments are disable
सुदूर इलाके के स्कूल और गरीब बच्चों को मिल रहा है लाभ
रांची। झारखंड की राजधानी रांची के सांसद संजय सेठ सिर्फ राजनीतिक रूप से ही नहीं बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को लेकर कदम बढ़ता रहे हैं। ऐसे में सांसद बनने के बाद पहले तो उन्होंने गरीब बच्चों के लिए बुक बैंक बनाकर कई बच्चों को किताबें मुहैया कराई है, जिनके परिजनों के पास किताब खरीदने के लिए पैसे नहीं थे। अब संजय सेठछ ने नई पहल करते हुए अब कंप्यूटर बैंक की शुरूआत कर दी है। इसके लिए संजय सेठ ने सभी कंपनियों , कॉरपोरेट्स और तमाम उन लोगों को संपर्क किया है, जिनके पास कंप्यूटर लैपटॉप या पुराना मोबाइल है, जिसका इस्तेमाल लोग नहीं कर रहे हैं।
अब कप्यूटर बैंक की शुरूआत
संजय सेठ ने बताया है कि इस योजना के तहत वे ग्रामीण इलाकों के बच्चों और उन स्कूलों को कंप्यूटर या अन्य गजेट उपलब्ध कराने की पहल करेंगे, जिनके पास इस तरह के जरुरी गजेट नहीं हैं।
आम लोग भी डोनेट कर रहे हैं किताब
आज के समय में उनका बुक बैंक सभी का पसंदीदा बैंक बन गया है। अब तो यह स्थिति हैं की इंजीनियरिंग, मेडिकल, यूपीएसी या फिर किसी भी कक्षा की किताबें लोग खुद ब खुद इस बुक बैंक में डोनेट करने लगे हैं। ऐसे में सिर्फ उनके संसदीय क्षेत्र ही नहीं बल्कि राज्य के कई जिलों के। बच्चे इस बैंक से संपर्क कर किताबें मुफ्त में ले जा रहे हैं। विद्यार्थियों को संजय सेठ के रांची स्थित कार्यालय से संपर्क करना है । किताब देने के समय विद्यार्थयों का डिटेल देना है साथ ही आधार कार्ड का एकत कॉपी जमा करना है। इससे बच्चों का रिकॉर्ड भी रह जाता है, कि कितने बच्चे इस बैंक का लाभ उठा रहे हैं।
बुक बैंक के बाद कंप्यूटर बैंक एक बेहतर पहल मानी जा रही है। अब राज्य के कई बच्चे और स्कूल इस बैंक का लाभ उठा सकेंगे। कोरोना काल में ऑनलाइन पढ़ाई के लिए कंप्यूटर के साथ साथ मोबाइल और अन्य उपकरणों की जरुरत कितनी हो गई है, इसका सहज अंदाजा हर घर में लगाया जदा रहा है।
