एअर इंडिया ने एक बार फिर अपनी कई उड़ान सेवाएं रद्द कर दी
- By rakesh --
- 20 Jun 2025 --
- comments are disable
एअर इंडिया ने एक बार फिर अपनी कई उड़ान सेवाएं रद्द कर दी हैं। एयरलाइन की ओर से अब तक चार अंतरराष्ट्रीय उड़ानों समेत आठ फ्लाइट्स को रद्द करने की सूचना दी गई किहै। एयरलाइन ने बताया कि शुक्रवार को रखरखाव और परिचालन संबंधी कारणों से एअर इंडिया ने चार अंतरराष्ट्रीय सेवाओं सहित आठ उड़ानें रद्द कर दी हैं। यात्रियों के लिए जल्द से जल्द अपने गंतव्यों तक उड़ान भरने के लिए ग्राउंड पर उसकी टीमें वैकल्पिक व्यवस्था कर रही हैं।
एयरलाइन ने कहा कि उसने यात्रियों को टिकट रद्द करने पर पूरे पैसों की वापसी या यात्रा को फिर से निर्धारित करने की पेशकश की है। रद्द की जाने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानें दुबई से चेन्नई के लिए AI-906, दिल्ली से मेलबर्न के लिए AI-308, मेलबर्न से दिल्ली के लिए AI-309 और दुबई से हैदराबाद के लिए AI-2204 थीं। ऐसे ही चार घरेलू उड़ानें पुणे से दिल्ली के लिए AI-874, अहमदाबाद से दिल्ली के लिए AI-456, हैदराबाद से मुंबई के लिए AI-2872 और चेन्नई से मुंबई के लिए AI-571 रद्द कर दी गई हैं।
- ai 171 air india
- Air India
- air india 171
- air india 787
- air india ai 171
- air india crash
- air india crash ahmedabad
- air india flight 171
- air india flight 171 analysis
- air india flight crash
- air india flight crash ahmedabad
- air india news
- air india plane
- air india plane crash
- air india plane crash ahmedabad
- air india plane crash news
- air india tragedy
- air india update
- air india x
- flight 171 india
- India
- india plane crash
- indian plane crash