गुरुजी के “संस्कार भोज” में रक्षा मंत्री राजनाथ सहित कई दिग्गज शामिल
- By rakesh --
- 16 Aug 2025 --
- comments are disable
स्मृति शेष-राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के “संस्कार भोज” में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हुए सम्मिलित।
==========================
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं उनके पारिवारिक सदस्यों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की।
=========================
में सम्मिलित होने हेतु मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के नेमरा, रामगढ़ स्थित आवास पहुंचे। केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने स्मृति शेष-गुरुजी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी तथा मुख्यमंत्री एवं उनके पारिवारिक सदस्यों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की।
गुरुजी का व्यक्तित्व मुझे प्रभावित करती थी
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी से मेरी कई मुलाकातें हुईं। उनकी सहजता, सरलता एवं व्यक्तित्व मुझे प्रभावित करती थी। गुरुजी सिर्फ आदिवासी ही नहीं बल्कि अन्य समाज के भी अभिभावक के रूप में जाने जाते थे। मैं अपनी ओर से उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, सांसद पप्पू यादव, पूर्व राज्यसभा सांसद आर०के० आनंद एवं योग गुरु बाबा रामदेव भी पहुंचे नेमरा।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के पैतृक गांव नेमरा में आज स्मृति शेष-राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के “संस्कार भोज” में पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अश्विनी कुमार चौबे, सांसद श्री पप्पू यादव, योग गुरु बाबा रामदेव एवं पूर्व राज्यसभा सांसद श्री आर०के० आनंद सम्मिलित हुए। सभी ने स्मृति शेष-गुरुजी की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं प्रकट की।
- antim sanskar shibu soren
- hemant soren bhoj menu
- lok sabha shibu soren
- sanskar bhoj
- shibu soren antim sanskar
- shibu soren antim sanskar live
- shibu soren bhoj
- shibu soren bhoj items
- shibu soren bhoj karyakarm
- shibu soren bhoj ki taiyari
- shibu soren bhoj live
- shibu soren bhoj nemra
- shibu soren dashkarm
- shibu soren dashkarm news
- shibu soren dashkarma
- shibu soren ka dashkarm me hemant soren rone lage
- shibu soren sanskar bhoj
- shibu soren shradh karm
- who was shibu soren