चाईबासाः रोजगार सृजन में कारगर साबित हो रहा है मनरेगा
- By admin --
- 07 Jun 2020 --
- comments are disable
मनरेगा के तहत राज्य सरकार ने तीन बड़ी योजनाएं लागू की है। इनमें बिरसा हरित ग्राम योजना पश्चिमी सिंहभूम जिले के लिए मील का पत्थर साबित हो रहा है।
इस योजना के तहत जहां प्रत्येक पंचायत में हर दिन सवा सौ लोगों को रोजगार मिला है, वहीं राज्य के सबसे ज्यादा क्षेत्रफल में पौधरोपण किए जाने का कीर्तिमान भी स्थापित हुआ है।
पश्चिमी सिंहभूम के डीडीसी आदित्य रंजन ने कहा कि मनरेगा से ना सिर्फ अधिकाधिक लोगों को रोजगार की गारंटी मिल रही है, बल्कि इसके माध्यम से लगे फलदार वृक्षों से जिले की भविष्य की अर्थव्यवस्था भी गढ़ी जा रही है।
उन्होंने बताया कि मनरेगा के तहत ही एक अन्य बड़ी योजना “पौधा रोपो पानी रोको“ की अवधारणा को भी धरातल पर उतारने के लिए बड़े पैमाने पर नालों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है जिससे बरसात के मौसम में जल संचयन को बल मिलेगा
इसमें कोई संदेह नहीं की मौजूदा कोरोना संकट काल में मजदूरों को घर बैठे मनरेगा से रोज़गार मिलना उनके लिए ख़ुशी की बात है लेकिन उससे भी बड़ी बात यह है कि उनके हांथों से जल संचयन और पौधारोपण का वो काम संपन्न हो रहा है जिससे पीढियां लाभ उठाएंगी।