हम आर्मी को खुली छूट देते हैं…’, तीनों सेना अध्यक्षों को बोले पीएम मोदी
- By rakesh --
- 29 Apr 2025 --
- comments are disable
‘हम आर्मी को खुली छूट देते हैं…’, तीनों सेना अध्यक्षों संग हाई लेवल मीटिंग में बोले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर मंगलवार को हाई लेवल मीटिंग की. इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलहाकार अजित डोभाल और सीडीएस अनिल चौहान के अलावा तीनों सेना के अध्यक्ष मौजूद रहे. प्रधानमंत्री आवास पर हुई इस बैठक में पीएम मोदी ने आतंकवाद पर सख्ती को सेना को खुली छूट देने की बात कही.
सरकार के सूत्रों के मुताबिक बैठक में प्रधानमंत्री ने कहा कि आतंकवाद को करारा झटका देना हमारा राष्ट्रीय संकल्प है. प्रधानमंत्री ने भारतीय सशस्त्र बलों की पेशेवर क्षमताओं में पूर्ण विश्वास और भरोसा जताया. प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें हमारी प्रतिक्रिया के तरीके, लक्ष्य और समय पर निर्णय लेने की पूरी परिचालन स्वतंत्रता है.
बैठक में थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी और वायु सेना प्रमुख अमर प्रीत सिंह मौजूद रहे. लगभग 90 मिनट तक चली, इस बैठक में पहलगाम हमले के बाद की सुरक्षा स्थिति, आतंकियों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशनों और भविष्य की रणनीति पर गहन विचार-विमर्श किया गया.
- Army
- army action
- army dance
- army emotional shorts
- army ka video
- army ke video
- army ki training
- army ki video
- army lover shorts
- army short
- army short video
- army shorts
- army status
- army video
- army videos
- army wala
- army wale
- indian army
- indian army ki takat
- indian army ki video
- indian army short video
- indian army training
- indian army vs pakistan army
- pakistan army
- power of indian army shooes
- sarkar di army ko khuli choot #newsongsad #shorts