कांग्रेस ने दिल्ली में बनाई 24 चुनाव जीतने की रणनीति, झारखंड में नौ सीटों पर दावा !

2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा को शिकस्त देने की बनी रणनीति, राहुल,प्रियंका और मल्लिकार्जुन की झारखंड में होंगी जनसभाएं

झारखंड प्रदेश कांग्रेस अफेयर्स कमिटी की महत्वपूर्ण बैठक आज दिल्ली मेंकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे,राहुल गांधी और के सी वेणुगोपाल की उपस्थिति में आहूत की गई। इस बैठक के उपरांत मीडिया को संबोधित करतेझारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को शिकस्त देना सबसे बड़ी चुनौती है।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से देश में लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है। लोकतंत्र का माखौल उड़ाया जा रहा है और पूरे देश में अनकही आपातकालीन की स्थिति पैदा हो गई है। यह चिंता का विषय है। जिस तरह से संविधान का मजाक उड़ाते हुए जितने भी विपक्ष दल हैं,जो चुनाव प्रणाली से चुनकर आए।उन जनप्रतिनिधियों को आतंकित किया जा रहा है। यह संविधान और लोकतंत्र के साथ आम जनता के अधिकार के ऊपर सबसे बड़ा प्रश्न चिन्ह केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी के द्वारा लगाया गया है। इसका जवाब आने वाले चुनाव 2024 में दिया जायेगा।

उन्होंने कहा कि झारखंड के जिम्मेदार नेताओं की उपस्थिति में कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देश के तहत और राहुल गांधी के मार्गदर्शन पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी पूर्ण रूप से संगठन को मजबूत करते हुए 2024 के चुनौती के लिए तैयार है। आने वाले दिनों में लोकसभा के 14 चुनाव क्षेत्र में एक-एक वरिष्ठ नेता और कोऑर्डिनेशन और कैंपेनिंग कमेटी के जिम्मेवारी लगाई जाएगी। जहां प्रदेश स्तर और लोकसभा क्षेत्र के बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि आने वाले समय में जो योजनाएं गठबंधन सरकार की है और जो उपलब्धियां है। उन उपलब्धियां को गांव-गांव तक पहुंचाने का प्रयास मजबूत संगठन के माध्यम से करेंगे। सरकार से कार्यकर्ताओं और मंत्रियों से कार्यकर्ताओं की जो अपेक्षा है। उसे ज्यादा से ज्यादा पूरा करते हुए जनसंपर्क का कार्यक्रम जनसुनवाई के रूप में प्रदेश स्तर और जिला स्तर पर आयोजन किया जाएगा। जहां सामान्य कार्यकर्ता भी सरकार की योजनाओं का फायदा उठाने के लिए सरकार की मदद से किस तरह से सामाजिक और आर्थिक रूप से मजबूत किया जा सकता है, वह किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय हुए हैं।आने वाले दिन में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और प्रदेश अध्यक्ष की जन सभाओं का आयोजन पूरे प्रदेश में जगह-जगह पर आयोजित किया जाएगा।वहीं सरकार के साथ समन्वय के लिए जो कोआर्डिनेशन कमेटी बनी है। उसके माध्यम से, इंडिया के माध्यम से सभी दलों को एकत्रित करके 2024 में मजबूती से मुकाबला करेंगे। ताकि 14 सीटों पर जीत सके।साथ ही वहां की जनता को केंद्र सरकार की गलत नीतियों से निजात दिलाने के लिए झारखंड से मुंहतोड़ जवाब देंगे।

उन्होंने कहा कि गठबंधन के दल में जितने भी दल है। वह 14 सीटों पर विजय हासिल करने के लिए रणनीति बनाते हुए चुनाव मैदान में उतरेंगे। वहां से भारतीय जनता पार्टी को पराजित करना,यह हमारा परम लक्ष्य है।
बैठक में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कांग्रेस विधायक दल नेता आलमगीर आलम, मंत्री रामेश्वर उरांव ,बन्ना गुप्ता ,बादल पत्रलेख ,कार्यकारी अध्यक्ष बंधु ,तिर्की शहजादा अनवर, गीता कोड़ा ,जलेश्वर महतो ,पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, डॉ अजय कुमार ,सांसद धीरज प्रसाद साहू , पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा,विधायक प्रदीप यादव,दीपिका पांडे ,सुखदेव भगत, प्रदीप बालमुचू, चंद्रशेखर दुबे, संजय लाल पासवान, फुरकान अंसारी ,बृजेंद्र प्रसाद सिंह, कालीचरण मुंडा, केएन त्रिपाठी, भीम कुमार आदि उपस्थित हुए